जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
ग्राम पंचायत नारायणपुर सहित क्षेत्रों में इन दिनों धड़ल्ले से बिक रहे शराब व गांजा पिने वालो की संख्या दिब दिब बढ़ती जा रही है, जहां शराब व गांजा पीने वाले लोग सार्वजनिक स्थानों में मंदिर तालाब बाजार सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर धड़े से शराब व गांजा का सेवन करते नजर आ रहे हैं, जिसके चपेट में गांव के छोटे-छोटे बच्चों सहित युवा वर्ग के लोग भी शराब के नशे में लड़ाई झगड़े करते नजर आ रहे हैं जिससे गांव में रहने वाले लोगों का जीना हराम हो गया है, जहां शराबी लोग जमकर जुआं व मोबाइल पर पैसा व गांजा के नशे में मारपीट व आने जाने वाले लोगों से गलत व्यवहार करते नजर आ रहे हैं, जिसके चलते गांव का माहौल पूरी तरह से अशांति व्यक्त करते नजर आ रहे हैं, और आने जाने वाले लोगों को डर सता रहा है कि इन शराबियों और जुआरियों के चलते लोग आने-जाने में भी कतरा रहे हैं, इन सभी गैर कानूनी को बंद करने के उपरांत ग्राम पंचायत नारायणपुर के सरपंच बिसाहू साहू राम साहू सहित ग्राम कमेटी के अध्यक्ष एवं पंचों सहित ग्रामीणों ने मारो चौकी को ज्ञापन सौंपाकर ग्राम में हों रहें अवैध शराबियों एवं जुआ गांजा सहित अन्य कार्यों को बंद करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है,जिसमें गांजा दारु इत्यादि बेचते पाए जाने पर 20 हजार रुपए का दण्डित किया जाए,व किसी भी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान जैसे स्कूल मंदिर परिषर बाजार गली चौक चौराहे पर दारू गांजा का सेवन करने व गाली गलौज करके मारपीट करते पाए जाने वाले लोगों पर 10 हजार रुपए का दंडित किया जाए, और किसी भी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान जैसे स्कूल मंदिर बाजार गली चौक चौराहा पर जुआं ,ताश और मोबाइल से पैसा लगाकर गेम खेलते पाए जाने पर भी 10हजार रुपए का दण्डित किया जाएगा। इन सभी मांगों को लेकर ग्राम के लोगों ने सरपंच सहित मारो चौकी में ज्ञापन सौंपकर मांग किया गया है कि गांवों में इन अवैध शराब और गांजा जुआं संहित गांवों में हो रहे अवैध नशों को बंद करने की मांग की हैं। इस दौरान सरपंच ने बताया कि गांव में विगत कुछ समय से असामजिक तत्वों द्वारा खुले स्थान पर अवैध रूप से शराब बिक्री एवं खुले आम सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन किया जा रहा है। जिसमें नशेडिय़ों द्वारा नशे की हालत में आएं दिन लड़ाई झगडे होना, अश्लील गालियां देना आम बात हो गई है, जिससे रास्ते में गुजरने वाले लोगों को शर्मशार होना पड़ता है। तथा नशेडिय़ों के इस प्रकार के हरकतों से गांव का वातावरण दुषित हों रहा है तथा इससे युवा पीढ़ी पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है तथा महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान सरपंच के साथ गये प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपकर उक्तत अवैध शराब बिक्री एवं पीने वाले लोगों पर रोक लगाने की मांग की हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच बिसाहू राम साहू, राजकुमार साहू, बल्ला ठाकुर, सुरेश निर्मलकर ,सलिक राम साहू, टीकाराम साहू, प्रदीप साहू, सुरेन्द्र साहू सहित अन्य लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।



