जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोरा ने बीस नग सोलर लाइट लागत बारह लाख से लगाने बिना स्वीकृति जांजगीर चांपा के निजी फर्म को कार्य आदेश किए जाने के आरोप में कलेक्टर के अनुमोदन के बाद सीईओ जिला पंचायत ने मनरेगा शाखा नवागढ़ में पदस्थ तकनीकी सहायक उदित्य यादव को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जांच में यह बात सामने आई कि मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के नाम पर किसी भी सक्षम अधिकारी से बिना सलाह लिए अपने अधिकार क्षेत्र से परे जाकर बिना वित्तीय स्वीकृति तकनीकी सहायक ने सोलर लाइट का प्रतिवेदन तैयार कर दिया। तकनीकी सहायक के इस कृत्य से विभाग के सामने भुगतान संकट के साथ छबि पर विपरित असर पडऩे की प्रबल संभावना थी। राज्य सरकार द्वारा ऐसा कोई आदेश नहीं है जिससे इस योजना से सोलर लाइट लगाया जा सके।
सरपंच के खिलाफ कार्यवाही करने एसडीएम को भेजा पत्र
ग्राम पंचायत अमोरा के पंचायत सचिव को पहले ही विभाग ने निलंबित कर दिया है तथा सीईओ जिला पंचायत ने सरपंच के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम को पत्र भेजा है। जानकारों की माने तो जिले में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत ने सोलर लाइट का प्रस्ताव दिया है। पूर्व सरकार के कार्यकाल में ग्राम पंचायतों में यही खेल हुआ था। आज भी कई गांव फ्री में रोशन हो रहे हैं। ग्राम पंचायत तेंदुआ की तत्कालीन सरपंच को भुगतान करना महंगा पड़ा था। वर्तमान में मुख्य दलाल कौन है जिसके चलते सोलर लाइट लगाने वाले ब्लॉक में प्रवेश किए इसकी पहचान जरूरी है। जिले में दलाली की सीमा पार कर कुछ लोग ग्राम पंचायत को मोहरा बनाकर लुटना चाह रहे थे जिनका मंसूबा सफल नहीं हो पाएगा। ग्राम पंचायत को आम लोगों के सामने समय-समय पर जानकारी सार्वजनिक करना पड़ता है।
दो पर कार्यवाही, बाकी पर भी जल्द होगी एंक्शन
जिला पंचायत सीईओ टीसी अग्रवाल ने बताया कि बिना अनुमति अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के नाम पर प्रतिवेदन तैयार करने वाले तकनीकी सहायक उदित्य यादव को सेवा से बखस्ति कर दिया गया है। ग्राम पंचायत अमीरा के पंचायत सचिव को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। सरपंच के लिए एसडीएम को पत्र भेजा गया है। अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के जितने प्रस्ताव जिन लोगों ने दिया है सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी, जानकारी मंगाई जा रही है।



