जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल 28 जून को कई थाना प्रभारियों का प्रभार बदला था। धरमजयगढ़ थाने में पदस्थ लेडी सिंघम के नाम से मशूर निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर का भी ताबादला तमनार हुआ है। थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर आज तमनार थाने का प्रभार ग्राहण किया है। निरीक्षक कमला पुसाम का कार्य करने का एक अलग ही तरीका है, महिला होने के बाद भी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रहे इसके लिए रात में भी स्वयं अपने टीम के साथ गश्त में लगे रहते हैं।



