Home छत्तीसगढ़ चेतना कार्यक्रम के तहत से पुलिस द्वारा ग्राम सेमरा में कराया गया...

चेतना कार्यक्रम के तहत से पुलिस द्वारा ग्राम सेमरा में कराया गया जागरूकता कार्यक्रम

205
0

जोहार छत्तीसगढ़-रतनपुर।
चेतना कार्यक्रम में बाल एवं महिला संबंधी अपराध, सड़क सुरक्षा संबंधी, एवं नशे के खिलाफ
जागरूकता संबंधी दी गई जानकारी 28 जून 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे चेतना कार्यक्रम के थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान व रतनपुर पुलिस द्वारा ग्राम सेमरा (भरारी) में जागरूकता कार्यक्रम कर कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को बालकों व महिला संबंधी अपराधों के बारे में परिचर्चा कर समाज में होने वाले बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों पर नियंत्रण लाने के लिये महिला सशक्तिकरण हेतू ग्रामीणों व बच्चों को सुझाव दिया गया।, तथा यातायात संबंधी जानकारी देकर लोगों से यातायात नियमों का पालन करने के लिये आग्रह किया गया। साथ ही नशा से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर, नशा से समाज पर पडऩे वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान, थाना रतनपुर पुलिस स्टाफ व ग्राम सेमरा के सरपंच, पंच, बच्चे व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here