Home छत्तीसगढ़ खुलेआम बिक रहा प्रतिबंधित गुटखा, प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल,...

खुलेआम बिक रहा प्रतिबंधित गुटखा, प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल, लोगों की सेहद के साथ हो रही खिलवाड़

315
0

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
बेमेतरा जिले में तंबाकू युक्त जर्दा और गुटखे पर प्रतिबंध सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गया है। हकीकत यह है कि यह जानलेवा उत्पाद गांव-गांव और गली-गली में धड़ल्ले से बिक रहा है, जिससे कई लाखों रुपये का अवैध कारोबार बेरोकटोक का फल-फूल रहा है। यह सब कुछ प्रशासनिक मिलीभगत और लचरता की ओर साफ इशारा कर रहा है। जन स्वास्थ्य से खिलवाड़, प्रशासन बेखबर छोटे-छोटे ठेले, खोमचे से लेकर पान और किराना दुकानों तक में प्रतिबंधित गुटखा खुलेआम बेचा जा रहा है। आश्चर्यजनक रूप से, प्रशासन की नाक के नीचे यह सब कुछ हो रहा है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या जिला प्रशासन और आबकारी विभाग व खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी क्यों नहीं कर पाते है कार्यवाही या इस अवैध कारोबार में उनकी भी कोई भूमिका तो नहीं? निम्न गुणवत्ता वाले इस गुटखे का सेवन कर आम जनता अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है, जिससे मुख कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

करोड़ों का अवैध कारोबार, किसकी शह पर

एकमात्र बेमेतरा जिले में करोड़ों रुपये का यह अवैध कारोबार बिना किसी डर के जारी है। जब प्रशासन को इसकी पूरी जानकारी है, तो फिर इस पर लगाम क्यों नहीं लगाई जा रही। क्या अवैध गुटखा कारोबारियों को किसी वरदहस्त का लाभ मिल रहा है? जिले के प्रशासनिक महकमे की चुप्पी और निष्क्रियता इस बात को साफ दर्शाती है कि इस अवैध धंधे में उनकी साझेदारी या भागीदारी तो नहीं? यह स्थिति बेमेतरा जिले में कानून-व्यवस्था और जनता के स्वास्थ्य सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। प्रशासन को तुरंत इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और प्रतिबंधित गुटखे की बिक्री पर तत्काल और प्रभावी रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। क्या जिला प्रशासन जनता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देगा या अवैध कारोबारियों को खुली छूट देता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here