जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ से गुजरने वाली भारतमाला परियोजना के तहत निर्माण कार्य तेज गति से संचालित हो रहा है। तो वहीं सड़क निर्माण स्थल से लाखों का समान चोरी होने की खबर सामने आ रही है। 15 जून की रात्रि तेजपुर में चल रहे कार्य स्थल से लाखों का समान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गया है। भारतमाला परियोजना स्थल से सिर्फ निर्माण में लगे समान की ही चोरी नहीं हो रही है चोरों का आंतक तो सबसे ज्यादा परियोजना में लगे गाडिय़ों की डीजल चोरी से है। बताया जाता है कि आये दिन परियोजना में लगे वाहनों की डीजल चोरी हो रही है। तो वहीं निर्माण स्थल से भी लाखों की स्टेरिंग प्लेट व अन्य समान की चोरी होने की जानकारी मिली है। उरगा से पत्थलगांव की दूरी 105 किलोमीटर तक उक्त निर्माण कार्य दिलीप बिल्डकॉन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। लेकिन इस समय निर्माण कार्य में सबसे ज्यादा परेशानी डीजल चोर गैंग से हो रहा है, जहां डीजल चोर गैंग लगातार तेजपुर, सिंसरिंगा के पास चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हंै।
काला कलर का स्कार्पियों वालों से परेशन है कंपनी के लोग
इस परियोजना में लगे कर्मचारियों ने बताया कि एक काला कलर का स्कार्पियों गाड़ी किसी भी समय आ जाता है और डरा धमका कर लूट पाट करते हैं। ये गाड़ी में अधी रात को कई लोग सवार होकर आते हैं और मारेंगे पीटेंगे कहते हैं। 15 जून 2025 की रात्री लगभग 2 बजे के आसपास काला स्कार्पियों गाड़ी में 6-7 लोग आये और डरा धमका कर सैकड़ों स्टेरिंग प्लेट चोरी कर ले गये हैं। आगे बताया कि चोर अपने साथ एक बिना नंबर वाली पिकअप वाहन साथ लाया था जिसमें सारा चोरी का समान लोड कर ले गये हैं। अब सवाल उठता है कि यह काला स्कार्पियों वाहन में सवार लोगों का हौसला इतना बुलंद कैसे हो गया है कि आये दिन निर्माणाधीन स्थल से समान की चोरी कर रहे हैं। कहीं डीजल चोरी की घटना को भी काला स्कार्पियों वाहन गैंग द्वारा अंजाम तो नहीं दिया जा रहा है?
पुलिस की जांच में सच आयेगा सामाने
तो वहीं लाखों की चोरी की घटना की सूचना अभी तक पुलिस थाना में दर्ज नहीं कराया गया है। दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि हमने थाने में शिकायत करने के लिए एक लिखित आवेदन देने गये थे लेकिन थाना प्रभारी नहीं रहने के कारण लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।



