जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जोश आज धरमजयगढ़ की सड़कों पर दिखाई दिया। अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा पुलिस परिसर से निकाली गई। हर हाथ में तिरंगा था। मु_ीबंद हाथ उठते और जोशीली आवाज में भारत माता के जयकारे गूंज उठते। यात्रा में शामिल हर कोई जोश में दिखाई दे रहा था।
तिरंगा यात्रा पुलिस परिसर से बस स्टैण्ड, पोस्ट ऑफिस रोड, राजीव गांधी चौंक, नीचेपारा, जय स्तंभ चौक, सिविल अस्पताल चौंक, महात्मा गांधी चौंक होते हुए पुलिस परिसर पर ही संपन्न हुई। शहर के मुख्य मार्गों पर देशभक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा, लोगों ने भारतीय सेना के सम्मान में देशभक्ति के जोशीले नारे लगाए।

यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् के गगन भेदी नारे गूंजते रहे। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता, प्रबुद्ध जन, व्यापारी, भूतपूर्व सैनिक, भाजपा के जन-प्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल हुए। लोगों ने इस यात्रा के माध्यम से उनके शौर्य को नमन करते हुए, हमने यह संकल्प लिया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए हम सदैव तैयार रहेंगे। यह तिरंगा यात्रा आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित थी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक और दृढ़ नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यात्रा में एसडीएम धनराज मरकाम, एसडीओपी सिद्धांत तिवारी, थाना प्रभारी कमला पुसाम, जनपद सीईओ साहू, नगर पंचायत इंजीनियर सिदार, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, जनपद उपाध्यक्ष शिशु-शशि, भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू, भजपा नेता गोविंद दास महंत, अनिल पाण्डेय, भोगेश्वर बेहरा सहित थाना एवं नगर पंचायत के स्टॉफ इस तिरंगा यात्रा में शामिल थे।