Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग के 10वें संस्करण में आठ टीमों के बीच...

छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग के 10वें संस्करण में आठ टीमों के बीच होंगी खिताबी भिड़ता

171
0

जोहार छत्तीसगढ़-बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग पुरुष वर्ग के 10 वें सीजन का आगाज ग्रीन पार्क खेल मैदान मुंगेली नाका बिलासपुर में किया गया। प्रो. कबड्डी की तर्ज पर आयोजित यह प्रतियोगिता पुरुष खिलाडिय़ों को एक नई ऊचाई देना है इस संबंध मे जानकारी देते हुवे एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने बताया की जिला कबड्डी संघ बिलासपुर व नगर कबड्डी संघ की मेजबानी में 15 से 18 मई 2025 तक चार दिवसीय रात्रिकालीन पुरुष प्रो. छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन ग्रीन पार्क खेल मैदान मुंगेली नाका में किया गया जब से छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन जिला कबड्डी संघ बिलासपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है तब से लेकर आजतक छत्तीसगढ़ की खिलाडिय़ों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल रहा है और मैडल जीतकर बिलासपुर जिले के साथ छत्तीसगढ़ का भी नाम रोशन कर रहे है दिसंबर माह मे अलग अलग जिले मे पुरुष खिलाडिय़ों के लिए ट्रायल रखा गया था जिसमे चयनित खिलाडी इस प्रतियोगिता मे भाग ले रहे है छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों दिल्ली, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश व ओडि़सा की बेस्ट दो – दो खिलाडिय़ों को प्रत्येक टीम जगह दी गई है इन खिलाडिय़ों को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य अच्छे खिलाडिय़ों के साथ मैच खेलकर अपनी स्कील कौशल पर काम करना है ताकि राष्ट्रीय स्तर पर इन खिलाडिय़ों के साथ मैच होने पर निडर होकर खेले और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए मेडल जीते छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग पुरुष वर्ग मे 8 टीमो के मध्य लीग मैच आयोजित किया जायेगा ऊपर की चार टीम सेमिफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी टोटल 96 पुरुष खिलाडी, 8 कोच व 8 मैनेजर टीम मे रखा गया है 16 निर्णायक छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ से चयनित निर्णायक मैच मे निर्णायक की भूमिका निभाएंगे इस प्रतियोगिता मे प्रथम पुरुष्कार 100000 व ट्रॉफी, द्वितीय पुरुस्कार 71000 व ट्रॉफी तृतीय पुरुष्कार 51000 व ट्रॉफी व चतुर्थ पुरुष्कार 31000 ट्रॉफी रखा गया है इसके अलावा प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी को 21000 रु स्पोट्र्स रेंजर साइकिल, बेस्ट रेडर को 5100 व ट्रॉफी, बेस्ट लेफ्ट कार्नर, को 5100 व ट्रॉफी बेस्ट राइट कार्नर 5100 व ट्रॉफी, बेस्ट लेफ्ट कवर को 5100 व ट्रॉफी व बेस्ट राइट कवर को 5100 रु व ट्रॉफी दिया जायेगा गोंडवाना फाइटर पथरिया में – दुर्गेश नेताम (कप्तान ), रेहान खान, रवि, राजेश जगत, प्रेमलाल, शुभम, नितेश, गौरव, परमानन्द, अमन, शेखर, ओमप्रकाश हैं टीम ऑनर अर्जुन नेताम कोच सोमू नेताम मैनेजर प्रवीण ध्रुव है कोया गोंड़वाना फाइटर जाली में – समीर (कप्तान), सनमदीप, राहुल, सूर्या सिंह, तुकेश्वर, आर्यन यादव, चंद्रप्रकाश, गुलशन दिपेन्द्र, खेमन, रंजीत है टीम कोच खिलावन साहू मैनेजर दिनेश कुमार व टीम ओनर भारत राज है टीम हरिकेन पैशन मुंगेली में – सचिन (कप्तान), फूलचंद, खेमचंद पोर्ते, लीलाधर, लोमन, आर्यन, विशाल, राहुल यादव, विनय, ओमप्रकाश, शिवम, व तुलेश्वर हैं, टीम ऑनर कोमल मरावी टीम कोच मनोज सिदार व मैनेजर हिमांशु पांडेय है टीम बजरंगी फाइटर बिलासपुर हिमांशु (कप्तान), सुजीत, प्रेम सागर, संतोष, एम गोपी, अविनय, छात्रपाल, चंद्रकांत, बालकृष्णा, धन्नू, पोषण, भोजराज टीम ऑनर सौरभ राय है टीम कोच रजनीश कैवर्त मैनेजर व मैनेजर दशरथ सिंह हैं टीम हरिनी वॉरियस महासमुंद – मनीष यादव (कप्तान ), उदय परते, फिनेश, निखिल, बेमन गणेश, पोमेश, समरु, रोशन, पृत्वीपाल, रविंद्र, राधे है टीम कोच शेखर चंद्राकर मैनेजर गजेंद्र टीम ओनर शैलेश ठाकुर ठाकुर है टीम बलौदाबाजार वारियर – राजेश (कप्तान ) वीरेंद्र, मूलचंद, लोकेश, हेमंत, मनीष, दीपक, अंकित , घनश्याम, साहिल, छविलाल टीम मे शामिल है टीम कोच संतोष धुर्वे मैनेजर अभिषेक पांडेय व टीम ऑनर मुकेश दिवान है टीम बस्तर बुल्स- अभय (कप्तान),अजय मरावी,शुभ,पप्पू,दीपक,दिनेश,यादराम, आशीष,तरुण,विक्की,गोविन्द है टीम ऑनर राजकुमार लोनिया कोच बबलू व मैनेजर प्रभु हैं टीम कवर्धा सुपर किंग्स – रविंद्र (कप्तान ),केशव, उदय,वैभव,नितेश, लखन,पिंटू,हेमंत,मनीष,रोशन,फूलचंद,विनय शामिल हैं टीम ऑनर शाहिद खान कोच यू के चेलकर व मैनेजर वीरेन्द यादव हैं इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग चैयरमेन हेमंत यादव आयोजन समिति अध्यक्ष जीवन मिश्रा, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ महासचिव प्रदीप यादव, जिला खेल अधिकारी अवधराम चंद्राकर, व्यायाम शिक्षक के पी कश्यप, रामकुमार टंडन,महेन्द्र पटेल,बलवंत झा,राकेश देवागन, बद्री राजपूत,जितेंद्र मिश्रा, कौशल कश्यप आदि जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here