Home छत्तीसगढ़ मां मनी प्लांट में ब्लास्ट से 4 लोग झूलसे,2 की हालत गंभीर...

मां मनी प्लांट में ब्लास्ट से 4 लोग झूलसे,2 की हालत गंभीर , उद्योग प्रबंधन पर उठ रहे सवाल

187
0

जोहार छत्तीसगढ़-रायगढ़।
रायगढ़ जिला के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में स्थित मां मनी उद्योग ने बीती रात फर्नीश ब्लास्ट होने के कारण चार मजदूर बुरी तरह झुलसे गये हंै। जिसमे दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है दो मजदूरों को किया गया रायपुर रिफर वही दो मजदूर का जिंदल फोर्टिस अस्पताल में इलाज जारी है। पुरे मामले में पूंजीपथरा पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार घटना मे घायलों मे अनुज कुमार उम्र 35 वर्ष, सुधीर कुमार उम्र 47 वर्ष, रामानंद सहनी उम्र 40 वर्ष, संजय श्रीवास्तव उम्र 52 वर्ष बताया जा रहा है। पुरे मामले में उद्योग प्रबंधन की लापरवाही स्पष्ट तौर पर उजागर होती है की बिना सेफ्टी के मजदूरों के जान जोखिम में डालकर काम लिया गया है। जिसके कारण 4 लोगों के जान पर बनी हुई है। बहरहाल देखना होगा की उद्योग प्रबंधन की लापरवाही पर उद्योग विभाग और जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here