जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
प्रदेश में नगरीय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो गया है, दोनों ही चुनाव में भाजपा को जबरदस्त सफलता हाथ लगी है, 10 नगर निगम में एक भी नगर निगम में कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई है, सभी नगर निगम हार गई तो वहीं नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायत में भी कुछ खास नहीं कर पाया है, अधिकत्तर नगर पंचायत हार गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस भाजपा से पीछे रहा गया है। धरमजयगढ़ में मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू ने नगरीय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को बढ़त मिले और नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत में सरकार बने इसके लिए एक सफल टीम का गठनकर चुनाव का संचालन किया। जिसका नतीजा है कि नगर पंचायत में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बना रही है। तो वहीं जनपद पंचायत में भी भाजपा का ही अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनने जा रही है। नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा का अध्यक्ष प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल की है तो वहीं 15 में 10 पार्षद प्रत्याशी भाजपा के जीत हासिल की है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा बड़ी जीत प्राप्त की है। 4 डीडीसी एवं 25 बीडीसी वाली जनपद पंचायत में भी भाजपा सरकार बनने जा रही है, यहां भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। धरमजयगढ़ मंडल में एक डीडीसी एवं 7 बीडीसी क्षेत्र हैं, डीडीसी क्षेत्र में कांग्रेस को हार का समाना करना पड़ा, यहां से भाजपा का डीडीसी प्रत्याशी जीत हासिल की है। सात बीडीसी वाली मंडल में 3 भाजपा समर्पित प्रत्याशी जीत हासिल की है। बीडीसी क्षेत्र खम्हार में भी भाजपा से नाराज होकर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी चुनाव जीते, चुनाव जीतने के बाद भाजपा को समर्थन दे दिया है इनका भाजपा को समर्थन देने से भाजपा 7 में से चार सीट पर कब्जा जमा लिया है। धरमजयगढ़ जनपद पंचायत में भाजपा के पास 14, कांग्रेस के पास 9 और एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। धरमजयगढ़ मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू के नेतृत्व में भाजपा मजबूती के साथ नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत में सरकार बनाने जा रही है।