Home छत्तीसगढ़ कांग्रेसी नेता दीपक विश्वास का सांसद राधेश्याम राठिया ने करवाया भाजपा प्रवेश

कांग्रेसी नेता दीपक विश्वास का सांसद राधेश्याम राठिया ने करवाया भाजपा प्रवेश

614
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ में कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश करना जारी है, 4 फरवरी को वृत मंत्री ओपी चौधरी के समझ कई कांग्रेसी भाजपा प्रवेश किया था, उसके बाद कांग्रेसी सीनियर नेता निशीकांत अग्निहोत्री ने भी भाजपा का दामन थामा। नगरीय निकाय चुनाव में धरमजयगढ़ में भाजपा शानदार प्रदर्शन किया है, अध्यक्ष सहित 10 वार्ड में कब्जा जमाया है। रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया आज धरमजयगढ़ में विजय हुए प्रत्याशियों के स्वागत रैली में भाग लेने पहुंचे थे। वहीं धरमजयगढ़ कॉलोनी निवासी दीपक विश्वास ने सांसद राधेश्याम राठिया के समझ भाजपा प्रवेश किया है। आपको बता दे कि दीपक विश्वास कांग्रेसी छात्र नेता रह चुके हंै। धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया दीपक विश्वास को नगर पंचायत अध्यक्ष का टिकट देना चाह रहे थे लेकिन दीपक विश्वास कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडऩा नहीं चाह और चुनाव लडऩे से इंकार कर दिया था। बताया जाता है कि इस चुनाव में वार्ड क्रमांक 1 और 2 में दीपक विश्वास का पसंद का ही प्रत्याशी को भाजपा टिकट दिया था, और दोनों प्रत्याशी चुनाव जीत गए, दीपक विश्वास नगरीय चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिले इसके लिए हर प्रकार का सहयोग किया है। दीपक विश्वास ने बताया कि भाजपा एक साफ सुथरी पार्टी है भाजपा क रिती नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here