Home छत्तीसगढ़ किसकी होगी नगर सरकार पर कब्जा … 40 प्रत्याशियों का किस्मत ईवीएम...

किसकी होगी नगर सरकार पर कब्जा … 40 प्रत्याशियों का किस्मत ईवीएम में बंद … धरमजयगढ़ नगर पंचायत में होगा भाजपा का कब्जा?

929
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न हो गया है, किसकी बनेगी सरकार, कौन होगा नगर पंचायत अध्यक्ष, भाजपा-कांग्रेस कितने-कितने सीट पर कब्जा करेंगी, निर्दलीय प्रत्याशी ने किसका बिगाड़ा किस्मत, यह तो 15 फरवरी को पता चलेगा। लेकिन चौंक चौराहों, ठेला गुमटी में राजनीतिकार चर्चा करते रहते हैं कि इस सीट से भाजपा जीत रही है तो इस सीट से कांगे्रस हार रही है। हां एक बात तो साफ है कि नगर में भाजपा का पल्ला भारी दिखाई दे रही हैं। भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार बंग समाज से बनाने से नगर के कुछ वर्गों को ये बात हजम नहीं हो पा रहा था कि नगर का प्रथम व्यक्ति कोई बंग समाज से हो इसके लिए चुनाव को कॉलोनी वर्सेस नगर करने की कोशिश किया गया है। और इसमें कुछ हद तक सफलता भी हासिल करने में कामयाब भी हुआ है। भाजपा के गुटबाजी के कारण कांग्रेस को कई वार्डों में फायदा भी हुआ है। धरमजयगढ़ में भाजपा की गुटबाजी चरम पर है, गुटबाजी के कारण भाजपा की कई सीट पिछड़ रही है। हम बात करते हैं अध्यक्ष की तो अब सवाल उठता है कि नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कौन बैंठेगा अनिल या राजू? बंग समाज का वोट हमेशा भाजपा के पक्ष में होता है और बंग समाज से ही अध्यक्ष पद का प्रत्याशी होने के कारण बंग समाज एकजूटता के साथ भाजपा को वोट किया है तो वहीं अग्रवाल समाज से कांग्रेस प्रत्याशी होने के कारण भाजपा को वार्ड क्रमांक 11-12 में भाजपा के बड़े-बड़े कार्यकर्ता होने के बाद भी भाजपा इस दो वार्डों में जबरदस्त पीछे होता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पूरी ताकत एवं रणनीति के साथ चुनाव लड़ा है, भाजपा के पास कार्यकर्ता तो अधिक है पर सही रणनीति नहीं होने के कारण भाजपा कांग्रेस को सही तरीके से टक्कर नहीं दे पाया है जिसके कारण हार जीत का अंतर बहुत कम हो गया है। अध्यक्ष का हार जीत 500 वोट के अंदर होने की संभावना है, वोटिंग के बाद लोगों का प्रतिक्रिया से नगर पंचायत का ताज भाजपा प्रत्याशी अनिल सरकार के सर होंगे। अब हम बात करते हैं 15 पार्षदों की तो कई वार्डों में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर है किसकी जीत होगी किसकी हार बता पाना मुश्किल सा है। सबसे पहले हम बात करते हैं वार्ड क्रमांक 01 की इस वार्ड में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है भाजपा-कांग्रेस और निर्दलीय इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी अपना जमानत बचा ले ये सबसे बड़ी बता है। भाजपा का मुकाबला सीधा निर्दलीय प्रत्याशी के साथ है, भाजपा इस वार्ड में जीत के लिए एड़ी चोंटी का जोर लगाये हैं लेकिन एक बार फिर वार्ड क्रमांक एक निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा से छीन ली है। वार्ड क्रमांक दो शाहपुर कॉलोनी यहां भी कांग्रेस पूरी तरह फेल हो गया है यहां भी भाजपा कांग्रेस में टक्कर है, इस सीट पर भाजपा भारी कम मतों से जीत हासिल कर सकती है। वार्ड क्रमांक तीन पीपरमार यहां दो ही प्रत्याशी मैदान में है, इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी से पीपरमार के वोटरों में नारागी है लेकिन इस वार्ड में बंग समाज का वोट होने के कारण भाजपा प्रत्याशी को फायदा होता दिख रहा है अगर भाजपा प्रत्याशी बंग समाज के वोटरों को खुश कर पाये होंगे तो भाजपा इस सीट पर कब्जा जमा पायेगी नहीं तो भाजपा को सीट से भी हाथ धोना पड़ेगा। वार्ड क्रमांक 04 तुर्रापारा इस वार्ड से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल और डॉ. अख्तरी खान मैदान में है इस वार्ड का अनुमान कर पाना मुश्किल है यहां पर भी भाजपा पीछे होता दिखाई दे रहा है। वार्ड क्रमांक 5 सबसे कम वोट वाला वार्ड यहां पर भाजपा प्रत्याशी गुटबाजी का शिकार हो गया है जिसके कारण अनुमान लगाने में तोड़ा दिक्कत है, इस वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी की जीत मानी जा रही है। वार्ड क्रमांक 6 भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी जयहरि सारथी के कारण भाजपा शुरूआत में हार रही थी। लेकिन चुनाव पास आते आते मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में सफल हो गया है, भाजपा प्रत्याशी इस वार्ड से जीत हासिल कर रही है। वार्ड क्रमांक 7 से अपनी राजनीति शुरू करने वाला विजय यादव की विजय रत इसबार भी नहीं रूकेगी और विजय यादव एक बार फिर जीत हासिल कर रहे हैं। वार्ड क्रमांक 8 यह वार्ड पर आज तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है और इस वार्ड में एक बार फिर कांग्रेस अपना कब्जा जमा रही है। वार्ड क्रमांक 9 में भाजपा प्रत्याशी अर्जना एक्का की जीत रही है, वार्ड क्रमांक 10 भाजपा प्रत्याशी गुटबाजी का शिकार के कारण इस सीट पर चुनाव हार रही है, चुनाव में वार्ड प्रभारी ही खुलकर निर्दलीय प्रत्याशी का चुनाव प्रचार कर भाजपा को नुकसान पहुंचाया है इस वार्ड पर कांग्रेस के सीनियर कार्यकर्ता हफिजउल्ला खान एक बार फिर जीत हासिल कर रही है। वार्ड क्रमांंक 11 से भाजपा के सीनियर कार्यकर्ता जगन्नाथ यादव की जीत पक्की है। अब हम बात करने जा रहे हैं नगर पंचायत का सबसे हॉट सीट वार्ड क्रमांक 12 का इस वार्ड से पूर्व मंडल अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव भाजपा से तो वहीं कांग्रेस से वर्तमान पार्षद गगनदीप सिंह कोमल के बीच कांटे का टक्कर है, इस वार्ड में भी भाजपा अपने ही प्रत्याशी को निपटाने के लिए खूब मेहनत की है, लेकिन सफल नहीं हो पाया है वार्ड क्रमांक 12 भाजपा की झोली में जाता दिख रहा है। वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा जीत हासिल कर रही है। वार्ड क्रमांक 14 भी फिर भाजपा जीत रही है, वार्ड क्रमांक 15 में भाजपा लगातार तीन बार से अपनी जीत दर्ज करा रही है लेकिन इस बार वार्ड क्रमांक 15 में भाजपा के हाथ से खिसक रही है। भाजपा को 7 सीट, कांग्रेस 3 सीट, निर्दलीय 2 सीट, जीतता दिखाई दे रहा है, वार्ड क्रमांक 2,3,4 में भाजपा कांग्रेस की कांटे की टक्कर है, तीन सीट में दो सीट पर जीत दर्ज कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here