Home छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़ में होगा भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, मंत्री ओपी चौधरी और सांसद राधेश्याम...

धरमजयगढ़ में होगा भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, मंत्री ओपी चौधरी और सांसद राधेश्याम राठिया होंगे शामिल

369
0

 

Oplus_131072

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

प्रदेश में नगरीय चुनाव और पंचायत चुनाव का माहौल जोर शोर से चल रहा है, सब अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। धरमजयगढ़ में भी चुनावी माहौल गर्म हो रखा है, हर तरफ चुनावी चर्चा जोर शोर से चल रहा है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है। 4 फरवरी के 11 बजे भाजपा कार्यालय भारत टॉकीज में कार्यकर्ता सम्मेलन होना है, इस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के मंत्री ओपी चौधरी एवं रायगढ़ लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया शामिल होंगे। चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए ओपी चौधरी एवं सांसद रधेश्याम राठिया कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे, और चुनाव कैसे जीता जा सके इसके लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

Oplus_131072

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here