Home छत्तीसगढ़ लोगों का दिल जीत रहे वार्ड 12 युवा पार्षद प्रत्याशी शिव वैद्य,...

लोगों का दिल जीत रहे वार्ड 12 युवा पार्षद प्रत्याशी शिव वैद्य, अपार समर्थन के साथ मिल रहा लोगों का आशीर्वाद

371
0

जोहार छत्तीसगढ़-रतनपुर।
नगर पालिका परिषद रतनपुर के सबसे कम उम्र के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी करैहापारा रतनपुर वार्ड क्रमांक 12 के जुझारू, मिलनसार,युवा एवं शिक्षित प्रत्याशी शिव वैद्य (राजा रावत) ने इस बार अपनी ताल वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ के ठोक दी वही पार्टी ने अपने सबसे कम उम्र के अनुभवी प्रत्याशी को अपना उम्मीदवार रतनपुर के वार्ड 12 से बनाया है, आपको बता दें कि सामान्य एवं सरल परिवार के रहने वाले राजा रावत का जन्म 21 मई 1997 को नगर के रावत (वैद्य) परिवार में हुआ। उनका पालन पोषण उनके सम्मिलित परिवार के बीच हुआ जहां से उन्होंने बड़े बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवाओं का सम्मान करना सीखा, कांग्रेस पार्टी में प्रदेश से लेकर जिला एवं ब्लॉक तक में कांग्रेस परिवार के बीच अपनी अच्छी पैठ रखने वाले शिव वैद्य (राजा रावत) वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी के साथ एनएसयूई के प्रदेश सचिव भी है, पूर्व में भी विभिन्न पदो पर भी रह कर कार्य करने का अनुभव है। वार्ड 12 से चुनावि मैदान से उतरे राजा रावत (शिव वैद्य) करैहापारा में पले बड़े है, चुनाव प्रचार शुरू होते ही उन्होंने भी अपनी कमर कस कर प्रचार शुरू किया जहां उन्हें जनता का भरपूर सहयोग समर्थन प्राप्त हो रहा है सभी के दिलों दिमाग में युवा प्रत्याशी के ऊपर पूरी उम्मीद है और अपार प्रेम देखने को मिल रहा है,

वार्ड विकास के मुद्दे को लेकर निकले राजा रावत ने बताया कि वार्ड में जिस तरह का विकास कार्य होना था वह अभी तक नहीं हो पाया है, बुजुर्ग आज भी पेंशन के लिए परेशान, सड़क, नाली,लाइट,पानी,राशन, आवास योजना जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से वार्ड में दिखाई दे रहे है, तालाबो में पचरी निर्माण, सफाई व्यवस्था से लोग परेशान हैं इन सभी कार्यों को करके दिखाने की छमता अगर वार्ड वसीयो को दिखाई दे रही है तो वो अपनी पहली पसंद के रूप में शिव वैद्य(राजा रावत) को रख रहे है । इसका कारण एक और भी है राजा रावत कोटा विधानसभा विधायक अटल श्रीवास्तव के करीबी भी है, उनके साथ में रह कर राजा रावत ने करैहापारा के वार्ड 12 में कई कार्य करवाए है,इस वजह से वार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है की वार्ड में डबल विकास होना तय है साथ ही वार्ड के अल्पसंख्यक (मुस्लिम) समाज, सतनामी समाज,सूर्यवंशी समाज,पटेल समाज,बरई समाज,बरगाह समाज, कश्यप समाज,धीवर समाज,केंवट समाज एवं प्रधान समाज के प्रमुख लोग शिव वैद्य (राजा रावत) के साथ चुनाव प्रचार में एवं पूर्ण समर्थन, मज़बूती के साथ जुटे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here