जोहार छत्तीसगढ़-घरघोड़ा।
रायगढ़ जिले में हाथियों की मौत का सिलसिला जारी है, वन विभाग हाथी की मौत ना हो इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं। आज घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के पानीखेत के राजस्व विभाग की जमीन में बने मुसबहरी डेम में छोटे हाथी शावक की मौत की खबर से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। दलदल में फंसकर मरने वाले शावक हाथी की उम्र लगभग 1 से 2 साल बताई जा रही है। बता दे की विगत कुछ महीनों से पानीखेत के जंगल के रास्ते हाथियों का आवागमन जारी है, वन विभाग के बीट में पदस्थ कर्मचारी हाथियों पर नजर बनाये हुए हंै। बावजूद हाथी के डेम के रास्ते में आना जाना जारी है डेम रास्ते में चलने के कारण आज फिर एक हाथी शावक की मौत हो गई है। बता दे कुछ दिन पूर्व इसी डेम में नन्हें हाथी की डेम के दलदल में फंसकर मौत हो गई थी आज फिर हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मचा दिया है। घरघोड़ा वन अमला मौके पर पहुंच गया है आगे की कार्यवाही में जुट गई है।



