जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
नगरीय चुनाव बस कुछ ही दिनों में होने वाला है, धरमजयगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष का टिकट की मांग करने के लिए आज बंग सामाज के लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष अरूणधर दिवान एवं रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया से मिलकर नगर पंचायत अध्यक्ष का टिकट बंग समाज को देने की मांग की है। धरमजयगढ़ नगर पंचायत चुनाव में बंग समाज का बहुत बड़ा योगदान रहता है। बंग समाज जिस पार्टी को समर्थन देते हैं उसी पार्टी का अध्यक्ष बनना तय हो जाता है। नगरीय क्षेत्र में बंग समाज का लगभग 22 सौ वोटर हैं। और बंग समाज थोक में किसी भी एक पार्टी को वोट करते हैं। जिसके कारण नगर पंचायत चुनाव में बंग बंधुओं का वोट बहुत मायने रखते हैं। बंग समाज द्वारा अनिल ढाबा के संचालक को बंग समाज की ओर से अध्यक्ष प्रत्याशी बनाने की मांग भाजपा पार्टी से की है। रायगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष अरूणधर दिवान एवं रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया से आज मिलकर टिकट की मांग की है। भाजपा पार्टी अगर बंग समाज को खुश नहीं कर पाते हैं तो नगरीय चुनाव में भाजपा को बड़ी नुकसान हो सकता है। अब देखना है कि पार्टी किस तरह से बंग समाज को अपने पक्ष में करते हैं। क्योंकि भाजपा धरमजयगढ़ इस बार सामान्य को टिकट ना देकर ओबीसी को टिकट देने का चर्चा नगर में जोर-शोर से चल रहा है।



