Home छत्तीसगढ़ नगरीय चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों में जोड़ तोड़ जारी, अपने-अपने आकाओं...

नगरीय चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों में जोड़ तोड़ जारी, अपने-अपने आकाओं के पास लगा रहे हाजरी …

460
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

नगरीय चुनाव के आचार सहिंता लगने के लिए कुछ ही घंटें बचे हैं? राजनीतिज्ञ जानकारों का मानना है कि 20 जनवरी को नगरीय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आचार संहिता लग जायेगा। तो वहीं दोनों ही पार्टी के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना-अपना पहुंच बताने में लगे हैं। भाजपा-कांगे्रस से चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवार पार्टी के टिकट के लिए अपने-अपने आकाओं के चौखट में हाजरी लगा रहे हैं ताकि पार्टी की टिकट मिल सकें। भाजपा जल्द ही अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है, तो वहीं कांग्रेस अपने उम्मीदवार अभी तक तलाश नहीं सके हैं। चौंक चौराहों में भाजपा की एक संभावित पार्षद प्रत्याशियों का लिस्ट घूम रहा है। भाजपा से अध्यक्ष पद का उम्मीदवार कौन होगा इसे जानने के लिए नगरवासियों को थोड़ा इंतजार करना होगा। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल और पूर्व मंडल अध्यक्ष गोकुल यादव के बीच में पेंच फस रखा है। दोनों ही नेता अपने आप में राजनीति में अच्छी पकड़ रखते हैं। जिसके कारण पार्टी सोच समझकर कोई फैसला लेगा। वहीं बंग समाज भी अपना उम्मीदवार खड़ा करते हुए भाजपा से टिकट की मांग की है। कल ही बंग समाज के एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा जिला अध्यक्ष अरूणधर दिवान एवं रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया से मिलकर बंग समाज से टिकट देेने की मांग की है।

ये हो सकते हैं पार्षद प्रत्याशी?

वार्ड क्रमांक 1 मीतू भद्र, 2 रीमा अधिकारी, 3 माधो बाई राठिया, 4 जगदीश सरकार या टीकाराम पटेल, 5 सरोज जिंदल, 6 टारजन भारती, 7 विजय यादव, 8 जानू सिदार, 9 अर्चना एक्का, 10 कैलाश जेठवानी या श्याम साहू, 11 जगन्नाथ यादव, 12 सीता पाण्डेय, 13 अजय राठिया, 14 नरेश राठिया, 15 मंजिला एक्का।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here