जोहार छत्तीसगढ़-घरघोड़ा।
रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल ने अवैध करोबार पर लगाम लगाने सख्त निर्देष दिये हैं, जिले की पुलिस अपने कप्तान के निर्देष पर अवैध करोबार करने वालों पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं, अवैध कबाड़ी, जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध कारोबार करने वालों में हड़कम मचा हुआ है। लेकिन रायगढ़ जिले का एक ऐसा भी थाना है जहां बावन परियों के साथ रोज रूपये पैसों की दाव लग रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के जंगलों में जुआडिय़ों द्वारा जुआ का खेल खुलेआम खेल रहे हैं। बताया जा रहा है कि घरघोड़ा थाना क्षेत्र के जंगलों में लंबे समय से जुआ चल रहा है। पुलिस को चकमा देने के लिए जुआडिय़ों द्वारा जगह बदल-बदल कर जुआ खेलते हैं, ताकि पुलिस इनके तक पहुंच ना सके।



