जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
नगरीय चुनाव को लेकर नगर में माहौल गर्म होता जा रहा है, चुनाव लडऩे वाले अपने अपने पार्टी से टिकट के लिए दावा भी कर रहे है, नये पूराने कार्यकर्ता अपना किश्मत अजमाने मैदान में उतरने को बेताब है, दोनों ही पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर एक लंबी लाईन देखने को मिल रहा है। सत्ता पक्ष होने के कारण भाजपा की टिकट से कई लोग चुनाव लडऩा चाहता है। भाजपा से सीनियर कार्यकर्ता हरिचरण अग्रवाल भी इसबर चुनावी मैदान में उतने को बेताब दिखाई दे रहा है। ऐसे और भी कई कार्यकर्ता है जो भाजपा के टिकट पर चुनाव लडऩा चाहता है। मेडिकल एसोशियन धरमजयगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्य में हमेशा आगे रहने वाला जयेश मेडिकल का संचालक आनंद अग्रवाल (अप्पु) भी इस बार चुनावी मैदान में दौड़ लगाना चाह रहे हैं। आनंद अग्रवाल भाजपा पार्टी से टिकट की मांग कर रहे हैं।