थान खम्हरिया-कबीरधाम जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत आने वाले सीमावर्ती ग्राम बनिया के समीप बीती रात करीब 9 बजे खड़ी ट्रेक्टर ट्राली में मोटरसाइकिल घुसने से दो युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। दोनो युवक ग्राम गौरझूमर के रहने वाले वाले है, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनो युवक की शव को थान खम्हरिया अस्पताल लाया गया जिसका शव परीक्षण होगा।



