रायगढ़।
जिले में जारी कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने स्कूलों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। यह बदलाव 3 जनवरी 2025 से लागू होगा और 11 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा। गौरतलब है कि हाल के दिनों में जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसके चलते सुबह का तापमान बेहद कम हो गया है। ठंड के कारण छोटे बच्चों हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। बदलाव के अनुसार स्कूलों के संचालन का समय इस प्रकार है:
1. दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूल (प्रथम पाली):
सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
2. दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूल (द्वितीय पाली):
दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:15 बजे तक
3. एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल:
सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
यह आदेश 11 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सभी स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाए। सूचना के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रतिलिपि प्रेषित की गई है।
