Home छत्तीसगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से हरिचरण अग्रवाल हो सकते...

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से हरिचरण अग्रवाल हो सकते हैं प्रत्याशी?

1068
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

नगर पंचायत चुनाव का समय जैसे-जैसे पास आता जा रहा है वैसे-वैसे राजनीति गर्म होता जा रहा है। वैसे तो नगर पंचायत अध्यक्ष का पद कौन सा वर्ग का होगा इसका पता तो  27 दिसंबर को चलेगा, लेकिन अभी से लोग कई तहर के अनुमान लगा रहे हैं, कुछ राजननीति कार अनुमान लगा रहे हैं कि धरमजयगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष का पद इस बार सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होगा। इस अनुमान के साथ लोग चुनाव लडऩे के लिए उत्साहित भी हो रहे हैं, चौंक चौरहों, ठेला गुमटी में सिर्फ एक ही चर्चा बना हुआ है कि इस बार अध्यक्ष का चुनाव ऐसा होगा ये चुनाव लड़ेंगे। तो वहीं प्रदेश में सत्ता भाजपा होने के कारण भाजपा से हर वर्ग के लिए दावेदारों का भरमार देखने को मिल रहा है। अगर आरक्षण में धरमजयगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष का पद सामान्य मुक्त होते हैं तो भाजपा से दावेदारों को लंबी लाईन देखने को मिलेगा। आरक्षण में सामान्य वर्ग के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित होने पर भाजपा से हरिचरण अग्रवाल का चुनाव लडऩा लगभग तय माना जा रहा है? हरिचरण अग्रवाल एक सुलझा हुआ राजनीतिकार है, लगभग-लगभग हर चुनाव में हरिचरण अग्रवाल को आहम जिम्मेदारी दिया जाता है। अगर आरक्षण में सामान्य वर्ग के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित होता है तो हरिचरण को ही भाजपा से टिकट मिलने का संभावना है? क्योंकि हरिचरण अग्रवाल रायगढ़ सांसद राधेश्यम राठिया के सबसे अधिक करीबी माना जाता है। सांसद राधेश्याम राठिया के करीबी होने का हरिचरण अग्रवाल को उसका लाभ मिलेगा। तो वहीं हरिचरण अग्रवाल एक अच्छा राजनीतिकार के साथ-साथ नगर के एक-एक जनता उनको भली भांति जानते हैं। आरक्षण में धरमजयगढ़ नगर पंचायत का अध्यक्ष पद सामान्य मुक्त होते हैं, और भाजपा अध्यक्ष का टिकट हरिचरण अग्रवाल को देते हैं तो भाजपा धरमजयगढ़ में एक नया रिकार्ड बनायेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here