जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
नगर पंचायत कार्यालय में आज नव न्यूक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू का स्वागत किया गया। नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष, सीएमओ एवं पार्षदों के उपस्थित में आज नव न्यूक्त मंडल अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष तरूणा श्याम साहू एवं पार्षदों ने मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू का फूल गुछ दे कर स्वागत किया। आज के स्वागत कार्यक्रम में पार्षद टीकाराम पटेल, सुरेश राठिया, विजय यादव, श्रावण राठिया, नंदलाल भाजपा नेता भोगश्वर बेहरा, शिवहरि सारथी, हरिचरण अग्रवाल, श्याम साहू, नटवर अग्रवाल एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



