Home छत्तीसगढ़ सर्दी खासी की कॉकटेल दवा हुई बैन,बच्चों के डॉ. अभी भी लिख...

सर्दी खासी की कॉकटेल दवा हुई बैन,बच्चों के डॉ. अभी भी लिख रहे,नसबंदी कांड जैसा बड़े हादसे का इंतजार,  शहर के बड़े-बड़े नामी डॉक्टर लिख रहे बेन दवा का पर्ची

1044
0

जोहार छत्त्तीसगढ़-रायपुर।
रायपुर राजधानी सहित समस्त छत्तीसगढ़ में सामान्य सर्दी खासी में दी जाने वाली कॉम्बिनेशन दवा क्लोरफेनीरामिन मेलीएट आईपी 2 मिलीग्राम और फेनिलफेरीन हाइड्रोक्लोराइड आईपी 5 मिलीग्राम दवा को जांच के बाद सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड एंड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ने चार साल से छोटे बच्चों को देने से मना किया है। भारत में बनी कुछ कंपनियों की सर्दी खासी की दवा से विदेश में हुई बच्चों की मौत के बाद सीडीएससीओ ने जाने माने फ ार्मासिस्ट प्रोफेसर कोकाटे की अध्यक्षता में कमिटी बनाई थी। कोकाटे कमिटी ने व्यापक जांच के बाद इस कॉम्बिनेशन की दवा को चार साल से छोटे बच्चों पर दवा के दुष्प्रभाव के कारण उपयोग करने पर रोक लगाने की अनुसंशा की है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ने सभी राज्यों एवम केन्द्रशासित प्रदेश के खाद्य एवम औषधि प्रशासन विभाग 18 दिसंबर 2023 को चि_ी लिखकर तत्काल क्लोरफेनीरामिन मेलीएट आईपी 2 मिलीग्राम और फेनिलफेरीन हाइड्रोक्लोराइड आईपी 5 मिलीग्राम दवा के पैकेटों पर चेतावनी जारी करने एवम दवा निर्मताओं को इन्फार्मेशन पर्ची में उल्लेख करने का निर्देश दिया है। राजधानी के दवा दुकानों में धड़ल्ले से छोटे बच्चों को बेची जा रही है बैन दवा साथ ही पीडियाट्रिक डॉ. भी प्रिस्क्रिप्शन में लिख रहे। अभी तक राज्य का औषधि प्रशासन विभाग चिकित्सकों और दवा विक्रेताओं के लिए सर्कुलर जारी क्यों नहीं किया। क्या फिर से नसबंदी कांड जैसा बड़े हादसे का है इंतजार सीडीएससीओ के निर्देश को राज्य का एफडी, गंभीरता से क्यों नहीं लेता,चिकित्सक बे रोकटोक दवा का इस्तेमाल चार साल से छोटे बच्चों में कर रहे हैं आखरी इनको कौन रोकेगा। विशेषज्ञ राय कोरोना काल में भी चिकित्सक रेमडीसीवीर दवा बेधड़क लिख रहे थे। जबकि इसे केवल विशेष परिस्थिति में गंभीर कोविड मरीजों को ही देना था नतीजतन रेमिडिसीविर दवा की किल्लत हो गई। बारह सौ की दवा बीस हजार से लेकर पचास हजार में ब्लैक में बेची गई। बाद में गैर जरूरी होने पर भी एंटीवायरल ड्रग देने के गंभीर दुष्परिणाम दिखे। अभी भी सीडीएससीओ के निर्देश को चिकित्सक गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here