जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
भारतीय जनता पार्टी में अगर धैर्य से रहकर काम करते रहे तो परिणाम सुखद होता है। पार्टी सभी कार्य करने वाले कार्यकर्ता को उसके अनुरूप समय आने पर ईनाम देती है लगातार 20-25 वर्षों से पार्टी के लिए कार्य करते रहे और विधायक टिकट की दावेदारी पेश करते रहे मगर टिकट नहीं मिलने पर भी पार्टी नहीं छोड़ी और धैर्य बनाए रखा, अंतत: आज भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें लोकसभा का टिकट देकर सम्मानित किया है, राधे श्याम राठिया का फी लोकप्रिय सरल इमानदार मृदु भाषी व्यक्तित्व के धनी है, हर किसी से आत्मियता के साथ मिलते हैं, उनके अंदर जरा भी घमंड नहीं है हर कोई के लिए लोकप्रिय है, तभी लोगों की दुआ और स्वयं का प्रयास आज सफ ल होता नजर आ रहा है। आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होना है जिसमें राधेश्याम राठिया की जीत सुनिश्चित है और आने वाले समय में वे सांसद बन कर रायगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, हम सब जिले वासियों के लिए खुशी की बात है आज राधेश्याम राठिया को रायगढ़ लोकसभा का प्रत्याशी बनाने जाने पर हर वर्ग हर कार्यकर्ता खुश नजर आ रहा है, कार्यकर्ताओं में उत्साह उमंग देखने को मिल रहा है लोग राधेश्याम राठिया को सांसद बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे, मोदी लहर, मोदी की गारंटी के साथ-साथ इस जिले से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का साथ और मार्गदर्शन भी मिलेगा, कार्यकर्ता भी पूरी उर्जा और मेहनत के साथ काम करेंगे। जिससे भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी।



