Home छत्तीसगढ़ विकसित भारत संकल्प यात्रा कुनकुरी ब्लाक में 51 ग्राम पंचयात का किया...

विकसित भारत संकल्प यात्रा कुनकुरी ब्लाक में 51 ग्राम पंचयात का किया भ्रमण

86
0

जोहार छत्तीसगढ़-नारायणपुर।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कुनकुरी ब्लाक में 51 पंचयात का भृमण कर बुधवार को रानीकोम्बो एवम जामचुंवा में आज समापन हो गया। यात्रा का उद्देश्य लोगों को देश के विकास के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया। बता दें कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से शुरू की गई जनकल्याण योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने और इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के समापन दिवस पर, रानीकोम्बो और जामचुंवा में संकल्प यात्रा वैन के माध्यम से केंद्र द्वारा की गई कल्याणकारी गतिविधियों को दिखाया गया। लाभार्थी मेरी कहानी मेरी जुबानी कार्यक्रम के तहत अन्य लोगों को अपनी सफलता की कहानी सुना रहे हैं और उन्हें प्रेरित कर रहे हैं। लाभार्थी स्वयं बता रहे हैं कि उन्होंने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, चिरायु हरियाणा योजना, परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ऑटोमैटिक पेंशन व राशन कार्ड इत्यादि योजनाओं का किस प्रकार लाभ उठाकर अपने जीवन को आसान बनाया है। केंद्र सरकार की योजनाओं से हितग्राहियों को ऑन स्पॉट लाभान्वित भी किया जा रहा है। अतिथियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास आदि विभागों का निरीक्षण कर वहा लोगों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। इस कार्यक्रम के उद्बोद्धन में पूर्व विधायक रोहित साय ने कहा कि रानीकोम्बो गांव एक ऐतिहासिक जगह है जहां हजारो सालों से जोड़ा नगाड़ा विराजमान है। यह नगाड़ा आपस में जोडऩे का काम करता है। यह संकल्प यात्रा से आपको विभागीय जानकारी दी गई है। मोदी की द्वारा संचालित योजना का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। इस प्रदेश के विकास के लिए विष्णु देव साय को चुनकर मुख्यमंत्री बनाया है। हमेशा आप सभी के लिए वह खड़े है। मोदी का कल्पना है सबके सहयोग से 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। भारत आज विश्व में एक अलग पहचान रखता है जिसका श्रेय मोदी जी को जाता है। आज आवास उज्ज्वला योजना,आयुष्मान कार्ड, से आप सभी को लाभ मिल रहा होगा। इस क्षेत्र के रोगियों के लिए रायपुर में एक कुनकुरी सदन नाम से भवन निर्माण हो रहा है जहा वहा रुक सकेंगे और इलाज करा सकेंगे। सरकार गरीब निसहाय लोगों के लिए सरकार हमेशा खड़ी है। शासन की योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। जिलापंचायत सदस्य अनिता सिंह ने कहा कि इस विकसित भारत संकल्प यात्रा आप की छोटी बड़ी समस्या को लेकर यह शिविर लगाया गया है। उसका लाभ ले। प्रधान मंत्री जी के द्वारा महिलाओं को आगे लाने का काम किया जा रहा है। महिलाओ को धुंआ से मुक्त करने के लिए गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है शीघ्र ही 5 लाख से बढ़कर 10 लाख आयुष्मान कार्ड से इलाज शुरू होगा। उपेन्द्र यादव जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी गाड़ी है। विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रदेश के जन जन तक यह गाड़ी पहुंचकर उन्हें विकास की दौड़ में भागीदारी बना रही है और सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनो तक पहुंचाई जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा वंचितों और अंतिम छोर के व्यक्तियों को शासन की प्रमुख योजनाओं से जागरूक कर उन्हें लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गारंटी वाली गाडिय़ों से भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी डिजिटल स्क्रीन, फ्लेक्स और पोस्टर के माध्यम से जन.जन तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने सभी ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों में ऐसे व्यक्ति जो शासन की योजना से अब तक वंचित रह गये थे उन्हें लाभान्वित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रोहित साय, उपेन्द्र यादव,अनिता सिंह, संतोष सहाय,असलम आजाद,तुलाधर यादव,विष्णु गुप्ता, विनीता निराला,अंजली यादव, सरपंच जामचुंवा,रोशन निराला,टंकेश्वर यादव, रामकृत नायक, जफ ीर इस्लाम जिन्ना, संजय बंग,शंकर यादव,परशु यादव, संजय यादव,लीलाम्बर यादव, कृष्ण प्रधान विकास नाग,सहित महिला पुरुष उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here