Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को मिल रहा भारी जन समर्थन,भाजपा व जोगी...

कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को मिल रहा भारी जन समर्थन,भाजपा व जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हुए कांग्रेस में शामिल

150
0

जोहार छत्तीसगढ़-रतनपुर।

कोटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को रतनपुर ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहा भारी जन समर्थन, जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी व छत्तीसगढ़ जनता जोगी कांग्रेस के लोगों ने बड़ी संख्या में कांग्रेस में प्रवेश किया, वही 30 तारीख को प्रियंका वाड्रा के बिलासपुर जनसभा में रतनपुर नगर पालिका के विधायक प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस प्रवेश किया था वही आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा और जोगी कांग्रेस के लोगों ने भूपेश पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के दुर्गा साहू, गणेश साहू,विकास जायसवाल, पारस गीर शाह, दारा सिंह शाह, माखन सिंह भानु, इतवारी सिंह, श्यामा बाई साहू और जोगी कांग्रेस से अशोक कुमार राज, रामलाल मार्को, नीलकमल गंधर्व, सुरेश मरावी, गोपाल साहू, संतोष कुमार राज, दुखीराम गंधर्व, सावन मरकाम, अनिल यादव, आयुष गंधर्व बड़ी संख्या में लोगों ने अटल श्रीवास्तव के सम्मुख कांग्रेस प्रवेश किया अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी का सम्मान करने वाली पार्टी है और सभी लोगों का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहां की आप सभी के सहयोग और मनोबल से कोटा में कांग्रेस की वापसी व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनना तय है वही अटल श्रीवास्तव ने आज अपने समर्थकों के साथ सघन जनसंपर्क ग्राम दोनासागर, डोंगी, पोड़ी, जमुनाही,घासीपुर, सेमरा, चपोरा ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। जनसंपर्क के दौरान रतनपुर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here