जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को भारत में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के रूप में मनाया जाता है। जिनकी भारत के राजनीतिक एकीकरण में प्रमुख भूमिका थी। इस दिन का आरम्भ भारत सरकार द्वारा सन् 2014 में किया गया था। इस दिन सरकारी कार्यालयों में शपथ पढ़ी जाती है जिसमे कर्मचारी राष्ट्र की एकता अखंडता एवं सुरक्षा के लिए अपने आप को समर्पित करने की शपथ लेते है इसी कड़ी में आज नगर पंचायत धरमजयगढ़ के कर्मचारीयों द्वारा सामूहिक शपथ ग्रहण कर देश के प्रति अपना प्रेम दिखाया गया।