जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
आगामी चुनावों को देखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने अनेक तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिससे चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी अधिक से अधिक हो सके। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में भी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमों को धरातल पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम, सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता स्वीप के तहत मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी स्वीप यह भारत में मतदाता शिक्षा मतदाता जागरूगता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। स्वीप का प्रमुख लक्ष्य निर्वाचनों के दौरान सभी पात्र नागरिकों को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करके भारत में सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है। इसी तारतम्य में विधान सभा क्षेत्र 19 धरमजयगढ़ अन्तर्गत ब्लाक मुख्यालय धरमजयगढ़ में 17 अगस्त 2023 को धरमजयगढ़ के खेल मैदान में आगंनबांड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानीनों द्वारा बोट देबो का मानव श्रृखंला बनाया गया। वहीं बाहरी गोलाकार में कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय धरमजयगढ़ के छात्राओं द्वारा चक्र बनाया गया। जो बहुत ही रोचक एवं मनमोहक रहा इसके बाद स्वीप रायगढ़ की अपील को छत्तीसगढ़ी में वाचन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी छात्र एवं महिला मतदाताओं में मतदान हेतु उत्सह देखने को मिला। नये मतदाताओं को मतदान की प्रक्रियाओं से उन्हे रूबरू कराया गया। इस कार्यक्रम में डिगेश पटेल निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, भोजकुमार डहरिया सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी धरमजयगढ़ ने मतदाता सूची में नाम जोड़वाने, सुधरवाने, कटवाने के बारे में बताते हुए आगामी चुनावों में मतदान में भागीदारी करने स्थानीय बोली में लोगों से अपील की। कार्यक्रम के सफ ल संचालन में स्वीप नोडल कृष्णा विश्वास, सभी मास्टर ट्रेनर्स तथा अन्य सहायकों द्वारा सहभागीता दी गई। एवं विधान सभा क्षेत्र के अन्य जागरूक मतदाताओं की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम का हर्षोउल्लास के साथ समापन किया गया।



