जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़। नर्स का काम देने के बहाने लड़की के साथ अवैध संबंध बनाने वाला डॉक्टर अंतत: जेल दाखिल हो गया। पीडि़ता ने धरमजयगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पीडि़ता ने शिकायत में बताई है कि तबियत खराब होने पर डॉक्टर खुर्शीद खान इलाज करने आता था। इसी आने जाने के दौरान डॉ खान ने अपने शगुप्ता हॉस्पिटल में नर्स का काम देने की बात कहकर मेरे साथ शारिरिक संबंध बनाता था। पीडि़ता ने बताया है कि लगभग दस दिन पहले मेरे पेट में दर्द हो रहा था। जिसपर मेरी मां के साथ हॉस्पिटल जाने के लिए निकले थे। तभी डॉ. खुर्शीद खान दिख गया। जिसे अपनी समस्या बताई तो मेरे घर पर ही इलाज कर दिया और मैं ठीक हो गई। जिसके बाद से ही रोज आना जाना करता था। उसके बाद अपने हॉस्पिटल में नर्स का काम दूंगा कहकर प्रतिदिन दैहिक शोषण करता रहा। मेरे मना करने पर डॉक्टर होने एवं पैसा का रौब दिखाकर डराता था। रोज रोज उसके आने से मैं डर गई थी। लेकिन उसके धमकी एवं आपत्तिजनक फ ोटो वायरल करने की बात के कारण कुछ नहीं बोल पाती थी। मामला संगीन अपराध होने के कारण पुलिस ने तत्परता दिखाई और डॉ खुर्शीद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डॉ. का थाने में तबियत खराब होने के बहना बनाकर सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती हो गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने आरोपी डॉक्टर को जेल भेज दिया है। बता दें कि आरोपी डॉ. खान विगत छ: सात महीनों से 420 के मामले में फ रार था। जिसमें उसके साथ अन्य तीन लोग शामिल थे। पेशे से डॉक्टर के इस कुकृत्य की पूरे शहर में निंदा हो रही है।



