Home खेल मेनजेस अंतरराष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के संचालन परिषद में शामिल

मेनजेस अंतरराष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के संचालन परिषद में शामिल

124
0

मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व फुटबॉलर हेनरी मेनजेस को अंतरराष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित संचालन परिषद में सदस्य बनाया गया है। राज्य सरकार ने पहले ही इससे संबंधित पत्र जारी कर दिया है। वहीं पूर्व गोलकीपर मेनजेस ने भी पुष्टि की कि उन्हें राज्य के खेल आयुक्त ओमप्रकाश बकोरिया की ओर से नियुक्ति पत्र मिला है। इससे पहले राज्य के खेल मंत्री सुनील केदार ने कहा था कि राज्य का पहला अंतरराष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय पुणे जिले में स्थापित किया जाना है। राज्य सरकार ने खेल विश्वविद्यालय की संचालन परिषद में ओलंपियन अंजलि भागवत, पूर्व क्रिकेटर नीलेश कुलकर्णी, रग्बी खिलाड़ी राहुल बोस और अनुभवी क्रिकेट प्रशासक प्रोफेसर रत्नाकर शेट्टी को भी नियुक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here