Home मध्य प्रदेश ओबीसी के बाद अब सामान्य वर्ग को खुश करने की कोशिश

ओबीसी के बाद अब सामान्य वर्ग को खुश करने की कोशिश

28
0

भोपाल । ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण की सियासत के बीच भाजपा सरकार अब जातिगत संतुलन साधने में लगी है। सरकार ने सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष पद पर अपर कास्ट वर्ग के शिव कुमार चौबे को नियुक्त कर दिया है। वो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी माने जाते हैं।
शिव कुमार ने कहा आरक्षण के बीच सामान्य वर्ग के हितों का ध्यान रखना भी जरूरी है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उन्हें संबल देने के लिए तेजी से काम किया जाएगा। वो सामान्य वर्ग के कल्याण के लिए काम करेंगे। चौबे ने कहा- कांग्रेस ने सिर्फ वोट की राजनीति की सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग को दरकिनार किया।
क्यों किया एक्टिव
बीते कुछ दिन से मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग को 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी आरक्षण देने का मुद्दा गरमाया हुआ है। सरकार ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने के पक्ष में खड़ी है। उसने पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग भी बनाया। ओबीसी के प्रति सरकार की इस संजीदगी से सामान्य वर्ग में नाराजगी बढऩे के पूरे आसार हैं। यही वजह है कि सरकार ने एक बार फिर सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग को एक्टिव कर दिया है।
सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग
मध्य प्रदेश में सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग का गठन 2008 में तत्कालीन बीजेपी सरकार ने किया था। बाबूलाल जैन इसके अध्यक्ष बनाए गए थे। गठन के बाद आयोग ने कई सिफारिशें भी कीं। ये और बात है कि उन पर उतना अमल नहीं हो पाया बाद में 2018 में कमलनाथ सरकार के दौरान आयोग को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here