बिलासपुर । नो पार्किंग पर खड़ी गाडिय़ों को लेकर पुलिस ने पिछले एक महीने से सख्ती बढ़ा दी और कार्रवाई सुबह से रात तक चल रही है । पुलिस का दस्ता एवज शुबह से रात तक लिंक रोड,श्रीकांत वर्मा मार्ग,गोल बाजार,पुरकन बस स्टैंड के इर्द-गिर्द ही 500 से अधिक वाहन नो-पार्किंग में पकड़े गए। इनमें से ज्यादातर दोपहिया थे जिन्हें क्रेन से उठा लिया गया। किसी भी वाहन को रास्ते में नहीं छोड़ा गया और ट्रैफिक थाने लाकर वहीं चालान किया गया।
ट्रैफिक पुलिस पिछले 15 से 20 दिन से नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई पर फोकस हैं। इस दौरान सोमवार को मिलाकर तकरीबन 870 गाडिय़ों का चालान हो चुका है। इसके बावजूद, ट्रैफिक डीएसपी ललिता ने बताया कि लगातार पकड़े जाने के बाद भी लोग ऐसे स्थानों पर पार्किंग कर रहे हैं, जहां प्रतिबंध है। पिछले पांच दिन में ऐसे कई लोग दोबारा पकड़े गए, जिनकी गाडिय़ां पहले भी चालान हो चुकी हैं।
गोल बाजार और पुराना बस स्टैंड के बीच तथा श्रीकांत वर्मा मार्ग और लिंक रोड पर पार्क की गई कारों की संख्या भी कम नहीं हो रही है, जबकि इन्हें लॉक किया जा रहा है। यही नहीं, नेशनल हाइवे पर भी नो-पार्किंग के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो रही है। जो गाडिय़ां सर्विस रोड पर पार्क मिलीं, उनके मालिकों पर तगड़ा जुर्माना किया गया है, ताकि सर्विस रोड को क्लीयर किया जा सके। गौरतलब है, पुलिस का यह अभियान रविवार को भी जारी था और उस दिन 100 से अधिक गाडिय़ों पर कार्रवाई की गई थी।
गोल बाजार से पुराना बस स्टैंड के चारो ओर रोड पर नो पार्किंग जोन
शहर के मुख्य बाजार गोल बाजार और पुराना बस स्टैंड रोड के चारों ओर प्रशासन ने नो पार्किंग जोन घोषित किया है। इसके बाद भी लोग वहीं पर गाडिय़ां खड़ी कर रहे हैं। खासतौर पर शहर के भीतर गोल बाजार के रोड पर, सिटी कोतवाली चौक के सामने, सिम्स अस्पताल रोड में दुकानों के सामने और सदरबाजार में गाडिय़ां खड़ी की जा रही हैं। जबकि कारोबारियों से अपील की गई थी कि दुकानों के सामने गाडिय़ां पार्क न होने दें। वहीं सर्विस रोड आधी रात को पार्किंग जोन में तब्दील हो जाती है। ज्यादातर बड़ी गाडिय़ां सर्विस रोड पर खड़ी रहती है। इसके कारण कई बार हादसा भी हो चुका है।



