Home छत्तीसगढ़ आर्ट ऑफ लिविंग तथा बैंकिंग संस्थानों ने कलेक्टर श्री बंसल को दान...

आर्ट ऑफ लिविंग तथा बैंकिंग संस्थानों ने कलेक्टर श्री बंसल को दान किया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीपीई किट और मास्क

26
0

जगदलपुर । कलेक्टर रजत बंसल को आज आर्ट ऑफ लिविंग सहित तीन बैंकिंग संस्थानों द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीपीई किट और मास्क दान किया गया। कलेक्टर श्री बंसल को आज कलेक्टर कार्यालय में आज आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किया गया।

इसके साथ ही एक्सिस बैंक द्वारा एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 100 पीपीई किट और 500 मास्क दिया गया। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 400 पीपीई किट तथा आईसीआईसीआई बैंक द्वारा पीपीई किट व मास्क के लिए दो लाख रुपए प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री धीरज नशीने भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here