Home मध्य प्रदेश सीहोर के महिला पालिटेक्निक कॉलेज में लगेगी वेक्सीन

सीहोर के महिला पालिटेक्निक कॉलेज में लगेगी वेक्सीन

37
0

सीहोर ।   सोमवार 14 जून को भोपाल नाका स्थित महिला पालिटेक्निक कॉलेज में 18 से 44 आयु वर्ग वालों को कोविड का टीका लगाया जाएगा. इसके लिये ऑनलाइन पंजीयन/बुकिंग शुरू कर दी गई है|

18 प्लस के लक्षित हितग्राही अपना ऑनलाइन पंजीयन करवाकर सोमवार को टीकाकरण करवा सकते है. 45 से ऊपर आयु वर्ग वालों का टीकाकरण आवासीय खेलकूद संस्थान में किया जाएगा 45 से ऊपरी आयु के हितग्राही सीधे टीकाकरण स्थल पर पहुंचकर आनसाइट ( सत्र स्थल पर ही) पंजीयन करवा सकेंगे उन्हें ऑनलाइन पंजीयन की जरुरत नहीं है. सोमवार को जिले के 83 अन्य टीकाकरण केन्द्रो पर कोविड का टीका लगाया जाएगा.उक्त जानकारी जिला टीकाकरण अधिकारी dr. एमके चंदेल ने दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here