Home मध्य प्रदेश बिजली बिल आया 36 लाख रुपए, उपभोक्ता के उडे होश

बिजली बिल आया 36 लाख रुपए, उपभोक्ता के उडे होश

28
0

भोपाल ।  ‎प्रदेश के बिजली ‎विभाग हमेशा यदा-कदा कारनामे होते रहते हैं। ऐसे में ‎बिजली ‎बिल देखने से पहले उपभोक्ताओं को अपने हार्ट को मजबूत बनाना पडता है, क्यों‎कि कई बार ‎बिल देखकर उपभोक्ता को झटका भी लग जाता है। ताजा वाकया राजधानी के मशहूर शायर मंजर भोपाली का है जिनके घर का बिजली बिल 36 लाख 86 हजार 660 रुपए आया है। यह बिल मई महीने की खपत का है, जिसे शायर ने रविवार इंटरनेट मीडिया पर साझा कर उनके साथ मजाक बताया है। वहीं बिजली कंपनी ने कहा कि रीडिंग लेने में मीटर रीडर से चूक हुई थी, जिसे तीन दिन पहले चार जून को सुधार दिया था। वास्तविक खपत 900 यूनिट है, जिसका बिल करीब 11000 रुपए है। यह जानकारी मंजर भोपाली को दे दी गई है। बिजली कंपनी ने हाल में मीटर रीडर बदले हैं। नया रीडर रीडिंग लेने चार जून को पहुंचा था। बिजली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक मंजर भोपाली के घर पर मीटर 15 फीट ऊपर लगा है। मीटर रीडर ने ठीक से रीडिंग देखने की बजाय नीचे से रीडिंग देखी थी। इस तरह उसने अभी तक की कुल खपत यूनिट 44 हजार को 4 लाख पढ लिया था, लेकिन उसे लगा कि इतनी खपत नहीं हो सकती तो उसने बिल की हार्ड कॉपी नहीं दी थी। यह भी बताया था कि बिल की जांच करने के बाद हार्ड कॉपी दी जाएगी। हालांकि मीटर रीडिंग को ऑनलाइन व्यवस्था के तहत जोड़ा गया है, इसलिए रीडिंग लेते ही यह बिल तुरंत ऑनलाइन हो गया। जिसका मैसेज ऑनलाइन बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं के पास पहुंच जाता है। इस बारे में शायर का कहना है ‎कि एमपी गजब है, सब से अजब है। इस नारे की सच्‍चाई 36,86,660 रुपए का यह मेरे घर का एक महीने (मई) का बिल दर्शाता है। इस तरह का मजाक कोरोना काल में एक शायर के लिए ठीक नहीं है। लॉकडाउन और कोविड की वजह से शायर के कलम की स्याही तक सूख चुकी है। ऐसे में यह 36 लाख रुपए कहां से भरे जाएं? ये बिल रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचारी का खुला दावतनामा है। वहीं मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, भोपाल डीके तिवारी का कहना है ‎कि हमें भी पता है कि किसी उपभोक्ता का एक महीने का घरेलू बिजली बिल 36 लाख रुपए का किसी भी स्थिति में नहीं हो सकता। यह साफ तौर पर रीडिंग लेने में चूक है, जिसे रीडिंग लेने के तुरंत बाद स्वीकार कर लिया था और उसी दिन सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। मैंने खुद मंजर भोपाली से दूरभाष पर बात करके पूरी जानकारी दे दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here