Home मध्य प्रदेश देवास में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा, 1...

देवास में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा, 1 दर्जन से ज्यादा लोग गिरफ्तार

195
0

देवास । मध्य प्रदेश के देवास जिले में चल रहे सेक्स रैकेट चल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दबिश देकर एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में 6 लड़कियां भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बांगर स्थित होटल मेपल्स ब्लू में अवैध गतिविधि संचालित हो रही है। वहां बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियां दिखाई दिए हैं। सूचना मिलते ही सीएसपी विवेक सिंह चौहान, डीएसपी साबेरा अंसारी और प्रोविजनल डीएसपी आकांशा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। इसकी सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई। पुलिस ने जैसे ही होटल मेपल्स ब्लू में दबिश दी वहां भगदड़ मच गई।

पुलिस ने हर कमरे की तलाशी ली और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के हाथ 1 दर्जन से अधिक लोग लगे। इनमें 6 लड़कियां भी शामिल हैं। कुछ लड़कियां दिल्ली की हैं। पकड़े गए लोगों में इन लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले भी शामिल हैं। बता दें कि देवास के उज्जैन रोड पर मेपल्स ब्लू होटल इसके निर्माण से लेकर अभी तक विवादों में ही है। पहले यह जुए के कारण बदनाम हुआ था। उसके बाद यहां एक युवक की स्विमिंग पूल में मौत हो गई थी। जब से होटल बना तभी से इसमें कोई न कोई अवैधानिक गतिविधि चलती ही रही है।

बताया जा रहा है यह होटल एक पुलिस अधिकारी समेत चार पार्टनरों का है। इन लोगों ने यह होटल अशोक नाथ नाम के व्यक्ति को किराए पर दे रखी हैं। इस मामले में अशोक मुख्य आरोपी भी है। इधर, दूसरे अपराध में शिप्रा शुकलिया रोड पर रात में दो पक्षों में विवाद हुए। इसके बाद एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी।  उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। युवक का शव जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर पीएम कराने लिख दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here