Home छत्तीसगढ़ आमजनता को 7 वर्षो से लूटने का कार्य कर रही है केन्द्र...

आमजनता को 7 वर्षो से लूटने का कार्य कर रही है केन्द्र : संदीप वोरा

86
0

दुर्ग । युवक कांग्रेस छग के महासचिव संदीप वोरा ने कहा कि वर्ष 2014 से केन्द्र पर बनी भाजपा की मोदी सरकार अपने सभी वादो को अधूरा छोड़ आम जनता के जेब से लूटने का कार्य कर रही है। जिस प्रकार 2014 में पेट्रोल की कीमत 60 रुपए से बढ़कर 92, डीजल 50 रुपए से बढ़कर 91, एलपीजी 414 रुपए से बढ़कर 884 रुपए, दाल 70 रुपए से बढ़कर 100 रुपए, धी 350 से बढ़कर 550 रुपए, सरसो का तेल 52 से 150 रुपए, दूध 36 रुपए से बढ़कर 56 रुपए हो गया है। इसके साथ ही अन्य घरेलू सामानों की बढोत्तरी आम जनता की कमर तोड़ रही है। मोदी सरकार के द्वारा सन् 2014 पर शपथ ग्रहण कर जनता के साथ छल किया गया। जिस कारण आज के दौर पर जनता को काफी परेशानियों हो रही है। पहले नोटबंदी फिर जीएसटी और सभी शासकीय संस्थानों को निजीकरण कर आमजनता के साथ धोखा किया है।

युकां प्रदेश महासचिव वोरा ने भाजपा नेता देश की जनता को बताए कि 2014 और 2019 के चुनावों में किए गए वायदों में से कितने वादे पूरे किए गए? देश की विकास दर कितनी बढ़ी और कितने युवाों को रोजगार मिला। इन सात सालो में किसानों की आय में कितनी बढ़ोत्तरी हुई। विदेशो से कितना काला धन आया। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों से आम जनता को कितनी राहत मिली। इन सात वर्षो में एक भी जनहित के कार्य मोदी सरकार द्वारा नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here