Home छत्तीसगढ़ सूने मकान में चोरी, 1 नाबालिग सहित 2 गिरफ्तार

सूने मकान में चोरी, 1 नाबालिग सहित 2 गिरफ्तार

32
0

 बिलासपुर । प्रार्थी निवासी गुलाब नगर मोपका थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि  7 मई को मंगला स्थित केनरा बैंक में वह अपनी ड्यूटी पर गया था जब शाम को 05.30 बजे ड्यूटी कर वह घर वापस आया तो देखा कि उसके घर के बाहर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ है अंदर जाकर देखा तो घर में रखे एच.पी. कंपनी का लेपटॉप, हार्ड डिस्क पेन ड्राईव सोने की अंगूठी एवं नगदी 10-20 एवं 01 रूपये के नोट कुल 10000 रू कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जो अज्ञात आरोपी की पता तलाश लगातार की जा रही थी कि विवेचना दौरान सूचना मिली कि बसंत विहार चौक पर दो व्यक्ति चोरी का लेपटॉप बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे है। सूचना से नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) श्रीमती निमिषा पाण्डेय को अवगत कराकर कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त कर टीम गठित कर मौके पर पहुंचे जो दोनो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की फिराक में थे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया पूछताछ करने पर प्रारंभ में पुलिस को गुमराह करते रहे, बारीकी से पूछताछ करने पर अपना नाम संदीप कुमार पटेल निवासी तोरवा पटेल पारा गुडी बताया तथा अपने साथ दो विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर गुलाब नगर मोपका में  7 मई को दिन में करीब 01 बजे लेपटॉप, हार्ड डिस्क पेन ड्राईव सोने की अंगूठी एवं नगदी रकम को चोरी करना तथा आपस में बटवारा करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक नग लेपटॉप, नगदी रकम एवं विधि से संघर्षरत बालक नगदी रकम पेनड्राईव कुल कीमत 70000रूपये बरामद किया गया । आरोपियों में संदीप कुमार पटेल पिता राजू पटेल उम्र 18 साल 03 माह साकिन तोरवा पटेल पारा गुडी के पास थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग.  तथाा एक नाबालिग पकड़े गए है। आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here