Home मध्य प्रदेश अज्ञात लाश को रेलवे ट्रेक से बाहर निकालकर पीएम हेतु पहुंचाया हमीदिया...

अज्ञात लाश को रेलवे ट्रेक से बाहर निकालकर पीएम हेतु पहुंचाया हमीदिया अस्पताल

29
0

भोपाल  । थाना हबीबगंज में कंट्रोल रूम से रेल कटिंग की सूचना प्राप्त हुई, सूचना की तस्दीक हेतु उनि.अमित भदौरिया व उनि.अभिमन्यु सिंह रवाना हुए मौके पर कान्हा टावर के पीछे अपडाउन रेलवे ट्रेक पर पहुँचे जहाँ खंबा न.828/22 एवं 828/24 के बीच में एक व्यक्ति ट्रेन की टक्कर लगने से ट्रेक के बीच बनी नाली में औंधा मुह सर फटा हुआ क्षत-विछत हालत में मृत अवस्था में पड़ा था, जिसके संबंध में आसपास के लोगो को बुलाकर शव को दिखाया जाकर मृतक के परिजनो के संबंध में पूछताछ की गई मृतक के दोस्त दीपक नागले ने मृतक का नाम अनूप सिंह पिता धूल सिंह उम्र 32 साल नि.ईश्वर नगर झुग्गी भोपाल का बताया परिजनो की तलाश की गई मृतक के घर में ताला लगा पाया गया व पता चला कि मृतक की पत्नी सुनीता प्रेगनेंट है जो अपने घर बैतूल जिले में है तथा आने में असमर्थ है तथा मृतक के ब़ड़े भाई अजाब सिहं से फोन पर संपर्क किया गया जो ग्राम भाऊखेड़ा तहसील आष्टा जिला सीहोर में होना बताया।

मृतक की मृत्यु की सूचना बताने पर अपने छोटे भाई मृतक अनूप सिहं से कोई संबंध होना नही बताया और मृतक के शव को लेने एवं अंतिम संस्कार करने से इंकार किया जिसके बाद आसपास के लोगो से मृतक के शव को नाली से निकालकर पहाड़ी चढाने  एवं लगभग 1 कि.मी.दूर सड़क तक लाने में मदद मांगी जो किसी की भी मदद नही प्राप्त होने पर तत्काल पचनाम कार्यवाही कर तथा अन्य कोई संसाधन न होने से दोनो उपनिरीक्षको द्वारा तत्काल शव के सड़ने गलने की आशंका होने से तुरंत एक चादर की व्यवस्था कर मृतक के शव को नाली से बाहर निकालकर शव को बिस्तरबंद में लपेटकर पहाड़ी पर चढाकर तथा 1 कि.मी. की दूरी तय कर शव को सड़क पर लाकर पीएम हेतु गांधी मेडीकल कालेज भेजा गया । मृतक के परिजनो के न आने से मृतक का दाह संस्कार कराने हेतु सुरक्षार्थ मर्चुरी रूम में रखवाया गया।

पुलिसकर्मी उनि अमित भदौरिया, उनि अभिमन्यु सिंह राजावत ने सराहनीय कार्य किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here