कोरबा कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में गत दिवस एक युवती की लाश उसके घर के पीछे बाड़ी में मिली थी।शव विच्छेदन प्रतिवेदन की प्रतिच्छा की जा रही हैं पुलिस के द्वारा मामले में मृतका के पिता-भाई सहित 4 लोगों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुरे मामले के अति शीघ्र सुलझने की संभावना है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तुमान के देऊरपारा निवासी स्वास्थ्य विभाग कर्मी दिग्पाल दास गोस्वामी की युवा पुत्री जो बिलासपुर में रहकर डीएड की पढ़ाई कर रही थी। वह इन दिनों ग्राम तुमान में ही अपने घर में रह रही थी कि पिता ने घर के पीछे उसकी लाश देखी। सूचना उपरांत मौके पर टीआई अविनाश सिंह मातहतों के साथ पहुंचे। यहां डॉग स्क्वाड को भी तलब किया गया और बाघा ने आसपास से संदिग्ध आरोपी के गंध से सुराग तलाशा। इस मामले में साइबर टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल उपरांत मर्ग, पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
इस मामले में पुलिस अहम सुराग मिलने पर मृतका के पिता व भाई के अलावा दो और अन्य लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अनेक मोबाइल भी जप्त कर इसके सहारे कुछ अहम सुराग हासिल कर लिए हैं। सारी कड़ियों को पिरोते हुए माना जा रहा है कि एक-दो दिन में पूरे मामले का खुलासा व हत्या का कारण सामने आ जाएगा।



