Home मध्य प्रदेश राहगीर से मोबाईल छीनने वाले शातिर लुटेरों को हनुमानगंज पुलिस ने महज...

राहगीर से मोबाईल छीनने वाले शातिर लुटेरों को हनुमानगंज पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लूट की घटना का किया पर्दाफ़ाश

56
0

भोपाल  । फरियादी राजेश चौहान निवासी इब्राहिमगंज भोपाल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कल दिनाँक 17 मई की रात्रि लगभग 08:00 बजे मै छोला रोड होते हुयें अपने घर मोबाईल मे बात करते हुए जा रहा था, जैसे ही छोला रोड साहू सर्विस सेंटर के पास पहुँचा, तो पीछे से एक स्कूटी जैसी गाडी मे बैठे लडके मेरे पास आये और मोबाइल छीन कर भाग गये, की रिपोर्ट पर थाना हनुमानगंज मे अप.क्र. 442/21 धारा 392 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व मे टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु अवगत कराया गया।

थाना प्रभारी व उनकी टीम द्वारा आरोपियो की पहचान स्थापित कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने मुखबिर तंत्र विकसित किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप मामले मे आरोपी साहिल एवं उसके अन्य साथियो द्वारा घटना घटित करने की सूचना पर आरोपी साहिल निवासी काजी कैम्प भोपाल की गिरफ्तारी की जाकर मामले मे अपहृत मशरूका (ओप्पो कंपनी का ए31 मोबाईल) बरामद किया गया है । मामले मे फरार आरोपी आदिल एवं उवेश कुरैशी निवासी काजी कैम्प की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई है जिनकी गिरप्तारी के सतत प्रयास जारी ।

गिरफ्तार आरोपी-साहिल निवासी काजी कैम्प भोपाल।

फरार आरोपी- फरार आरोपी आदिल एवं उवेश कुरैशी निवासी काजी कैम्प।

प्रकरण मे आरोपी साहिल के विरूद्ध पूर्व से 05 एवं आदिल खान के विरूद्ध 07 तथा उवेश कुरैशी के विरूद्ध 05 अपराधिक प्रकरण भोपाल शहर के विभिन्न थानो मे पंजीबद्ध होने जानकारी प्राप्त हुई है।

त्वरित कार्यवाही कर लूट की घटना  खुलासा करने वाली थाना हनुमानगंज पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तर) भोपाल द्वारा नगद पुरूष्कार से पुरूष्कृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here