Home मध्य प्रदेश मछली बेचने के विवाद में जानलेवा हमला करने वाले आरोपी हिरासत में

मछली बेचने के विवाद में जानलेवा हमला करने वाले आरोपी हिरासत में

49
0

भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना इलाके में मछली बेचने को लेकर सोमवार की शाम आसपास रहने वाले दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान एक पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे दूसरे पक्ष के पांच लोगों को गंभीर चोट आई थी। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। वहीं ऐहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस फोर्सं तैनात कर दिया गया है। देर रात तक पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हे जेल भेजने की तैयारी है। पुलिस के मुताबिक ग्राम भदभदा में रहने वाले कुछ लोग सड़क पर मछली बेच रहे थे, जिससे पड़ोस में रहने वाले दूसरे लोगों को आपत्ति थी। उनका कहना था, कि मछली विक्रय के कारण यहां बड़ी संख्या में भीड़ होती है, जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। इसको लेकर पिछले दिनों पुलिस प्रशासन से शिकायत की थी, जिसके बाद प्रशासन ने मछली की दुकानें बंद करवा दी थी। सोमवार की शाम करीब पांच बजे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिससे एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस दौरान पांच लोगों घायल हो गए। घायलों में राजपाल यादव, विशाल यादव, पप्पू यादव, नारायण सिंह और एक अन्य शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। ऐहतियात के तौर पर गांव में भारी बल तैनात किया गया है। अधिकारियो ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here