Home समाचार एसडीएम धरमजयगढ़ ने समाज प्रमुखों के साथ की बैठक… कोरोना से डरे,...

एसडीएम धरमजयगढ़ ने समाज प्रमुखों के साथ की बैठक… कोरोना से डरे, कोरोना टीका से नहीं: एसडीएम मिश्रा

33
0


जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के  रोकथाम के लिए शासन अनेक प्रकार प्रयास कर रही है। रायगढ़ कलेक्टर भीमसिंह ने पूरे जिले में लॉकडाउन लगाने के साथ साथ समाज प्रमुखों के साथ वर्चुअल बैठक ले रहे हैं। आज धरमजयगढ़ एसडीएम संबिद मिश्रा ने भी समाज प्रमुखों के साथ बैठक की। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम में सामाजिक सहभागिता बहुत ही जरूरी है। एसडीएम ने कहा कि सामाजिक स्तर पर शादी, दशकर्म व अन्य कार्यक्रमों को अभी स्थगित रखना ज्यादा अच्छा है। वहीं कोरोना ईलाज के नाम पर फैले भ्रम को दूर करना है। सबसे महत्वपूर्ण बात है शत प्रतिशत वेक्सिनेशन के लिए सामाजिक स्तर पर जागरूक करना। कोरोना टीका को लेकर अनेक प्रकार के अफवाह फैलाई जा रही है। जिससे अपने समाज के लोंगों को  बचाते हुए वेक्सिनेशन कराना है। बैठक में बीपीएम सूरज पटेल ने भी कोरोना जांच एवँ ईलाज पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीँ बताया कि वेक्सिनेशन पूरी तरह सुरक्षित है। टीकाकरण के बाद बुखार आना सामान्य है। जिसके लिए टीकाकरण केंद्रों में ही दवाई दी जा रही है। अगरिया समाज प्रमुख टीकाराम पटेल, साहू समाज अध्यक्ष भरतलाल साहू, महकूल समाज पदाधिकारी गोकुल यादव ने कई बिंदुओं पर अपना सुझाव रखा। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के सभागार में बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमें सीईओ डॉ आज्ञामणि पटेल, सीएमओ जे एस राठिया,  नायब तहसीलदार धरमजयगढ़, डॉ श्रीराम राठिया, शिवहरि सारथी, विजय यादव, शिशुपाल गुप्ता, शशि पटेल, श्रवण राठिया सहित कई समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here