Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में कम हुई महामारी की रफ्तार

छत्तीसगढ़ में कम हुई महामारी की रफ्तार

31
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी की रफ्तार कम पडऩे लगी है। बीते 7 दिन में संक्रमण की दर 26 से घटकर 18 फीसदी पर आ गई है। रविवार को यहां 48,732 टेस्ट हुए। इनमें 9,120 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस हिसाब से हर 100 टेस्ट में 18 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे पहले 3 मई को हर 100 जांच पर 26 लोग पॉजिटिव मिले थे। राज्य में रविवार को 13,243 संक्रमित ठीक हो गए और जबकि 189 की मौत हुई। प्रदेश में अब तक 8 लाख 51 हजार 476 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 7 लाख 14 हजार 359 ठीक हो चुके हैं। अभी 1 लाख 26 हजार 547 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमण की वजह से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद छाया वर्मा की मां गीता टिकरिहा का निधन हो गया। उधर, बलौदा बाजार से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) के विधायक प्रमोद शर्मा के पिता प्रेमलाल शर्मा का भी निधन हो गया। दोनों की उम्र 75 साल थी। रायपुर में लॉकडाउन लगे हुए रविवार को एक महीना पूरा हो गया। इन बंदिशों का असर भी नजर आ रहा है। यहां रविवार को 392 नए संक्रमित मिले। जबकि बीते महीने यहां एक दिन में 3,700 केस तक आए थे।

किसी भी जिले का आंकड़ा 4 अंकों में नहीं

रविवार सभी जिलों के लिए राहत लेकर आया। किसी भी जिले में नए संक्रमितों का आंकड़ा अब 4 अंकों में नहीं है। शनिवार को बिलासपुर संभाग के जिन दो जिलों में रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में नए संक्रमितों का आंकड़ा 1,000 के पार था, वहां भी रविवार को मरीजों की संख्या 3 अंकों को पार नहीं कर पाई। रायगढ़ में 687 और जांजगीर-चांपा में 600 नए मरीज मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here