Home खेल आईपीएल: पहले साथी हुआ कोरोना संक्रमित फिर मिली रिश्तेदार के मौत की...

आईपीएल: पहले साथी हुआ कोरोना संक्रमित फिर मिली रिश्तेदार के मौत की खबर

41
0

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले को स्थगित करना का फैसला लिया गया। इसके पीछे की वजह थी कोलकाता के दो खिलाड़ियों का कोरोना पॉजिटिव पाया जाना। वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर को संक्रमित पाया गया जिसके बाद बीसीसीआइ ने मैच स्थगित कर दिया। लोगों ने टूर्नामेंट को जारी रखने पर सवाल उठाए लेकिन शाम तक बीसीसीआइ ने यह साफ कर दिया कि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं होने वाला। टूर्नामेंट जारी रखा जाएगा और इसके लिए फ्रेंजाइजी टीम का भी समर्थन हासिल है। इसी बीच बोर्ड की तरफ से कोलकाता के खिलाफ मैच खेलने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स को क्वारंटाइन होने का सुझाव दिया गया। कोलकाता के खिलाड़ी शेल्डन जैक्शन के लिए सोमवार का दिन अच्छा नहीं रहा। एक तरफ उनकी टीम के दो साथी कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो वहीं उनके एक रिश्तेदार के मौत की भी खबर आई। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी और बताया कि उन्होंने अपने के बेहद करीबी रिश्तेदार को खो दिया है। मैंने आज शाम अपनी चाची को खो दिया। जब मुझे इस सीजन में कोलकाता की तरफ से चुना गया तो वह सबसे ज्यादा खुश होने वाली इंसान थी। इसी वजह से मैं टीम की तरफ से खेलना जारी रखूंगा। मैं उन सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे इस मुश्किल वक्त में मदद की पेशकश दी। हर तरह से उनको बचाने की कोशिश की और सामने आए। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here