Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर ने कोविड टास्क फोर्स की बैठक में की 18 साल से...

कलेक्टर ने कोविड टास्क फोर्स की बैठक में की 18 साल से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण की तैयारी की समीक्षा

26
0

जगदलपुर । कलेक्टर रजत बंसल ने कोविड टास्क फोर्स की बैठक में 18 से अधिक वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित कोविड टास्क फोर्स की बैठक में कोरोना के रोकथाम के संबंध में चर्चा के साथ ही 2 मई से जिले में शुरू हो रहे 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।

     इस अवसर पर कलेक्टर श्री बंसल ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार बस्तर जिले में 2 मई से अंत्योदय कार्डधारियों के टीकाकरण के साथ इस चरण की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि 2 मई को होने वाले टीकाकरण के लिए एक मई को पंजीयन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए अलग केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बस्तर जिले के सभी विकासखंडों में दो-दो  टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। इसके साथ ही जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में भी दो टीकाकरण केन्द्र बनाये जाएंगे। कलेक्टर ने टीकाकरण केंद्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार पात्र हितग्राहियों की पहचान और उनके पंजीयन की कार्यवाही तत्काल पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जरूरतमंद हितग्राहियों को टीकाकरण केन्द्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इन्द्रजीत चंद्रवाल, सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक श्री ओपी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here