Home मनोरंजन रश्मिका मंदाना जल्दी ही साइन करेंगी तीसरी हिंदी फिल्म

रश्मिका मंदाना जल्दी ही साइन करेंगी तीसरी हिंदी फिल्म

70
0

साउथ इंडियन सिनेमा से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं रश्मिका मंदाना की मानें तो वे तीसरी हिंदी फिल्म भी साइन करने जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने लाइव सेशन के दौरान यह खुलासा किया। जब एक यूजर ने उनसे उनके दूसरे प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “मैं दो बॉलीवुड फिल्में कर रही हूं और तीसरी साइन करने जा रही हूं।” हालांकि, उन्होंने ज्यादा डिटेल साझा नहीं की। रश्मिका सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ‘मिशन मजनू’ से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने दूसरी फिल्म ‘गुडबाय’ भी साइन कर ली है, जिसमें वे महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here