जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
पूरे छत्तीसगढ़ में सचिव व रोजगार सहायक संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल की जा रही है। हर दिन अलग अलग तरीके से विरोध दर्ज करा रहे हैं। संयुक्त संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम पंचायतों में काम बंद कलम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ हुए हैं।उनका कहना है जब तक हमारी मांग पूरा नहीं हो जाता तब तक आंदोलन करते रहेंगे। संघ के प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित किए तरीके से हम सभी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।आज तो सयुंक संघ ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। जिसमें उन्होंने भैंस के आगे बीन बजाया।अब तक सचिवों ने नगाड़ा बजाकर, भीख मांगकर, प्रदर्शन किया लेकिन सरकार नहीं सुनी।और सोमवार को सरकार का ध्यानाकर्षण करने भैंस के आगे बीन बजाने के मुहावरे की थीम पर प्रदर्शन करते भैंस के आगे बीन बजाया। धरमजयगढ़ के क्लब प्रांगण में सचिव व रोजगार सहायकों ने सबसे पहले भैंस को फूल माला पहनाया फि र उसके आगे बीन बजाया। संयुक्त संघ के मांगो को कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी संगठन व भाजपा ने भी समर्थन किया है। लेकिन सरकार द्वारा इनके मांगो को अनसुना कर दिया गया है। लेकिन संयुक्त संघ के हड़तालियों ने हार नहीं माना है। बल्कि दिनोंदिन नए जोश के साथ हड़ताल स्थल में नारेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।मांग पूरी नहीं होने पर आगामी दिनों में भूख हड़ताल पर जाने की तैयारी हो रही है। लगभग दो सप्ताह से चल रहे सचिव एवं रोजगार सहायकों के अनिश्चित कालीन हड़ताल का असर पंचायतों में भी देखने को मिल रहा है।क्योंकि आम जनता का सीधा जुड़ाव रहता है।आम जनता का कुछ भी काम इनके बिना नही हो सकता। बहरहाल भैंस के आगे बीन बजाने के अलावे भी सचिव संघ ने 6 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक आंदोलन का स्वरूप तैयार कर लिया है।सचिव संघ का कहना है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती हड़ताल जारी रहेगी।