Home समाचार किसानों ने दुर्गापुर में समिति गठित कर धान खरीदी करने एवँ तत्काल...

किसानों ने दुर्गापुर में समिति गठित कर धान खरीदी करने एवँ तत्काल स्थाई बिजली कनेक्शन की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

21
0


जोहार छत्तीसगढ़ -धरमजयगढ़। हर जगह किसान उपेक्षित और परेशान होता है। चाहे समिति से खाद बीज लेनी हो या धान बेचना हो। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति धरमजयगढ़ में किसानों की संख्या बहुत अधिक होने के कारण किसानों को सही समय में खाद बीज नही मिल पाता है। वहीं धान बेचने के लिए भी किसानों को महीनों तक अपनी नम्बर का इंतजार करना पड़ता है। बीते वर्ष तो कई किसान लम्बे इंतजार के बाद भी अपना धान नहीं बेच पाए ।किसानों की इस समस्या को कम करने के लिए ग्राम दुर्गापुर में अलग समिति गठित कर धान खरीदी करने की मांग पिछले दो वर्षों से की जा रही है। इस समिति के गठन होने से किसानों को खाद बीज लेने व धान बिक्री करने में सुविधा होगी। वहीं समय में भी बचत होगी। बता दें कि टीएसएस धरमजयगढ़ में इस वर्ष 15 सौ से ज्यादा किसानों ने अपना पंजीयन करवाया है। पिछले वर्ष कम किसान होने के बाद भी समय सीमा में सभी किसानों का धान खरीदी नही हो पाया था। जिससे किसानों को आंदोलन व चक्का जाम करना पड़ा था। इस वर्ष प्रदेश में 1 दिसम्बर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है। लेकिन अभी तक दुर्गापुर खरीदी केंद्र के लिए शासन द्वारा कुछ पहल नहीं किया गया है। जिससे क्षेत्र के किसान चिंतित हैं। वहीं इस क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी समस्या बीजली कनेक्शन है। क्योंकि हाथियों के सुरक्षा के लिए क्षेत्र के सभी अस्थाई पम्प कनेक्शन को बिजली विभाग द्वारा काट दिया गया है। और तत्काल स्थाई कनेक्शन भी नही दिया जा रहा है। जिससे किसान रवि फसल लगाने से वंचित हो रहे हैं। किसानों की इस दोनों गम्भीर समस्या को जल्द निराकरण कर तत्काल स्थाई कनेक्शन एवँ दुर्गापुर में भी 1 दिसम्बर से धान खरीदी करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम धरमजयगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here